Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaurela-Pendra-Marwahi

भारतीय स्टेट बैंक ने छग. प्रदेश में ” बीमा की बात” अभियान शुरू किया है।

29 Oct 2026, 03:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

भारतीय स्टेट बैंक नें छत्तीसगढ प्रदेश में जीवन बीमा क्षेत्र में आम नागरिकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से " बीमा की बात" नामक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के लिए छग कई राजधानी रायपुर से विशेष कैंटर वैन को रवाना किया गया।

यह कैंटर वैन छत्तीसगढ प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर नागरिकों को जीवन बीमा और आर्थिक सुरक्षा के महत्व की जानकारी प्रदान करेगा। भारतीय स्टेट बैंक का यह पहल भारतीय नियामक एवं विकास प्राधिकरण के 2027" तक सभी के लिए बीमा के लक्ष्य को पूरा करने के अनुरूप शुरू की गई है।

छत्तीसगढ प्रदेश में जीवन बीमा के लिए भारतीय स्टेट बैंक को " लीड इंश्योरर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीमा की बात " अभियान के अंतर्गत कैंटर वैन में एलईडी और ऑडियो – विजुअल सामग्री के माध्यम से नागरिकों को बीमा के विषय में समझाया जायेगा, इसमें स्थानीय छत्तीसगढ भाषा का उपयोग किया जायेगा,साथ ही बातचीत और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बीमा से जुड़ी हुई जानकारी को सरल तरीके से आम नागरिकों को बतलाया जायेगा।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का मूल उद्देश्य छत्तीसगढ प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निवासरत लोगों को जीवन बीमा के फायदे के बारे में समझाना और उन्हें परिवार के भविष्य की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा के लिए सही फैसले लेने में
करने का प्रयास किया जायेगा।

" बीमा की बात " अभियान के माध्यम से लोगों को उनके स्थानीय भाषा में ही बीमा की जानकारी दी जायेगी ,जिससे कि वे अपनी जरूरत के अनुसार सर्वोत्तम फैसला भी ले सकें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मंडी में नकद भुगतान की मांग पर सड़क पर उतरे किसान, छावनी नाके पर आधे घंटे चक्काजाम पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम, भुगतान की समस्या
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मांगों पर सरकार की चुप्पी से कोटवारों में असंतोष, 31 अक्टूबर को भोपाल में महाआंदोलन की चेतावनी सात दिन का प्रदेशव्यापी आंदोलन समाप्त
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सुसनेर में पांच प्रतिष्ठानों से लिए मिठाई-नमकीन के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे ग
माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु
Azamgarh29 Oct

माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु

माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु…

पूरी खबर पढ़ें →
नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल आम जनता बाहर बिना पानी के इंतजार करती है और अंदर बैठे अधिकारी और
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर
Azamgarh29 Oct

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!