पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंजको की सरकारी राशन दुकान में बड़ा खेला हो गया। जांच हुई तो होश उड़ गए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पत्थलगांव। पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंजको की सरकारी राशन दुकान में बड़ा खेला हो गया।
जांच हुई तो होश उड़ गए – गोदाम से क्विंटलों के हिसाब से राशन गायब!पत्थलगांव के पूर्व एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने जब आदेश देकर खाद्य निरीक्षक से भौतिक सत्यापन कराया, तो रिपोर्ट मेंच जो निकला उसने सबको चौंका दिया।कितना माल गायब मिला?चावल – 401.25 क्विंटल नमक – 12.78 क्विंटल शक्कर – 13.27 क्विंटल चना – 19.22 क्विंटल इन सबकी कीमत जोड़ो तो बनता है – 18,67,727.78 रुपये यानी करीब साढ़े अठारह लाख का राशन! और मजे की बात – जांच के दौरान न तो स्टॉक रजिस्टर दिखाया गया, EPOS मशीन में कुछ और स्टॉक, साइट पर कुछ और और गोदाम में कुछ और!
मतलब कागजों में राशन, हकीकत में गायब।SDM ने दिया आदेश, पर वसूली आज तक नहीं!मामले में पूर्व सरपंच, पूर्व सचिव और विक्रेता से जवाब मांगा गया। जवाब गोल-मोल, कोई संतोषजनक नहीं।इसके बाद SDM ने 9,33,863.89 रुपये की वसूली का आदेश दिया कि शासकीय खाते में जमा कराओ।
पर सूत्रों की मानें तो आज तक न पैसा जमा हुआ, न कोई बड़ी कार्रवाई!SDM ने साफ कहा है – यह मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 कीत धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है।अब सवाल ये है कि गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों से वसूली कब होगी? क्या 18 लाख का हिसाब सिर्फ कागजों में ही रहेगा या कार्रवाई जमीन पर भी दिखेगी?
इंजको की जनता पूछ रही है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। मंडी में नकद भुगतान की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर उतर आया।…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में कोटवारों की लंबित मांगों को लेकर चल रहा प्रथम चरण का आंदोलन 28 अक्टूबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 29 अक्टूबर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट उमरिया। जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में आम नागरिकों को अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।