महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में स्थित है, डायमंड रेलवे क्रासिंग

आज हम अपने दर्शकों/पाठकगणों के लिए एक रोचक जानकारी लेकर आए हैं। जी हां, आज इस लेख में हम बताने जा रहें हैं, भारतीय रेलवे की एक ऐसी जगह के बारे में, जहां पर कि देश की चारों दिशाओं से रेलवे ट्रैक्स क्राॅस किया करतें हैं,आईए इस विषय में अब विस्तारपूर्वक जानतें हैं।
जी हां, दोस्तों हम बात कर रहें हैं महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में स्थित डायमंड रेलवे क्रासिंग के बारे में। हमारा भारतीय रेलवे का नेटवर्क एक बहुत ही अनूठा, ऐतिहासिक और अजूबा नेटवर्क है।
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित डायमंड रेलवे क्रासिंग, जिसे कि भारतीय रेलवे का दिल भी कहा जाता है,और यह इसलिए कि यहीं पर से पूरे भारत देश को जोड़ने वाली प्रमुख भारतीय रेलवे लाइने आपस में मिलती हैं। भारतीय रेलवे की तकनीकी भाषा में कहा जाए तो डायमंड रेलवे क्रासिंग
स्थान को कहा जाता है, जहां पर कि दो अलग अलग रेलवे ट्रैक एक ही लेवल पर एक दूसरे को क्राॅस करतें हैं, जब यह रेल पटरियां आपस में एक दूसरे के आर पार करतीं हैं,तो उनके इंटरसेक्शन पर रेल पटरियों का आकार ज्यामितीय के रूप में एक हीरे जैसा भी बन जाता है, साथियों, और इसी चौकोर आकार के कारण ही इसे डायमंड रेलवे क्रासिंग भी कहतें हैं।
दोस्तों, महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर भौगोलिक दृष्टिकोण से भारत के बिल्कुल केंद्र में स्थित है, और इसी केंद्रीय स्थिति के कारण ही भारत के चारों दिशाओं को जोड़ने वाली मुख्य ट्रंक रेल लाइन नागपुर रेलवे में ही आकर एक दूसरे को आपस में क्राॅस करतीं हैं। इसमें = उत्तर दिशा- न॓ई दिल्ली से आने वाली प्रमुख रेलव ,लाइन, दक्षिण- चेन्नई, बंगलूरू, काजीपेठ की ओर से आने वाली रेलवे लाइन, पूर्व दिशा- हावड़ा,गोंदिया की ओर से आने वाली रेल लाइन, पश्चिम दिशा – मुंबई, पुणे, कई ओर से आने वाली रेलवे लाइन शामिल हैं।
यहां पर उत्तर दक्षिण को जोड़ने वाली रेल लाइन और पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाली रेल लाइन, नागपुर रेलवे में एक ही स्थान पर एक दूसरे को क्राॅस करती हैं, तब यह डायमंड रेलवे क्रासिंग भी बनता है। साथियों, अपने पूरे भारत देश में नागपुर रेलवे ही एक ऐसा स्थान है जहां पर कि देश के चार प्रमुख दिशाओं का रेलवे यातायात एक ही बिंदु पर आकर मिलता है।
रेलवे क्रासिंग पर होने वाली यातायात जाम से बचने के लिए भारतीय रेलवे प्रशासन ने अब नागपुर के बाहरी किनारों पर कई नई बाईपास, कार्ड लाइनें भी बना दी हैं, इससे जिन मालगाड़ियों या फिर ट्रेनों को नागपुर रेलवे-स्टेशन पर नहीं ठहरना होता है,वे सभी ट्रेनों को डायमंड क्रासिंग पर लाए बिना ही नागपुर शहर के बाहरी भाग से निकाल दिया जाता है। है ना रोचक जानकारी, ।
इसी तरह की अन्य और भी कई जानकारियों , खबरों, के लिए देखते रहिए, Vandebharatlivetvnews.com, Samridhhabharatnews com, Digital news channels । धन्यवाद।
।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




