मकरोनिया बहेरिया मार्ग के उन्नयन को विधायक लारिया के प्रयासों से मिली स्वीकृति
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत् प्रयासों से मकरोनिया नगर के महत्वपूर्ण मकरोनिया– बहेरिया मार्ग के उन्नयन एवं रखरखाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-934 के अंतर्गत किमी 2.800 से किमी 8.000 तक कुल 5.2 किलोमीटर लंबाई के इस मार्ग के नियमित एवं आवधिक रखरखाव संबंधी प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए लगभग 14.16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का प्रावधान किया गया है।
स्वीकृत प्रावधान के अंतर्गत मार्ग पर बिटुमिनस ओवरले (डामरीकरण), स्ट्रीट लाइट, प्रमुख जंक्शनों पर हाईमास्ट लाइट, सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य, पेवर ब्लॉक एवं नाली निर्माण सहित आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। विधायक लारिया ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मकरोनिया की बढ़ती नगरीय आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क अधोसंरचना एवं यातायात सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।
इस स्वीकृति से नगरवासियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मकरोनिया के बदलते नगरीय स्वरूप और बढ़ती यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण नगरीय विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
प्रस्तावित कार्यों से यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होगी तथा विकसित होते मकरोनिया की विकासशील तस्वीर को और मजबूती मिलेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत…
पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद अनुज को मिला सारस्वत सम्मान शिवपुरी जबलपुर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था साहित्य सृजनकारी मंच द्वारा ग्वालियर मे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। गोवंश संरक्षण को केवल सरकारी योजना तक सीमित न रखते हुए उसे संस्थागत स्वरूप देने की दिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। गोवंश संरक्षण और संवर्धन की दिशा में मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण पहल आज देश के सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। घर के बाहर खेलने निकली सात साल की मासूम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।