Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
New Delhi

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार, हैंडलर के इशारे पर की गई थी वारदात

01 Nov 2026, 11:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार, हैंडलर के इशारे पर की गई थी वारदात - NEW DELHI, दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी सुमित उर्फ रफ्तार, गुरदासपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ काका और होशियारपुर निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) और खालिस्तान के समर्थन में दिल्ली के जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर नारे लिखे थे। इस पूरी घटना के पीछे एक कथित विदेशी हैंडलर की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों को एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के माध्यम से कथित हैंडलर से निर्देश मिले थे। उन्हें नारे लिखने के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। आरोप है कि नारे लिखने के बाद आरोपियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग की और उसे कथित हैंडलर को भेज दिया।

डीसीपी नॉर्थ चैतन्य नारायण ने बताया कि एसीपी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनुकूल पंवार और परवीन कुमार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच के अनुसार, 29 अक्टूबर को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास फर्श पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 की सीढ़ियों की अंदरूनी दीवार पर भी इसी तरह के नारे लिखे मिले थे।

पुलिस के अनुसार, मामले में सुमित कुमार उर्फ काका की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। आरोप है कि वह लुधियाना और गुरदासपुर में खालिस्तान समर्थक विचारधारा से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में आया था। इसी दौरान एक कथित हैंडलर ने उसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप डाउनलोड करने और उसके जरिए भेजे गए निर्देशों पर काम करने को कहा था।

पुलिस का दावा है कि हैंडलर ने उसे नारों के टेम्पलेट भेजे थे और दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर इन्हें लिखने के बदले पैसे देने की बात कही थी। इसके बाद सुमित ने गुरप्रीत और सुमित उर्फ रफ्तार को भी अपने साथ शामिल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी 28 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर नारे लिखकर वीडियो बनाया और कथित हैंडलर को भेज दिया। वहीं, पूछताछ में समयपुर बादली इलाके में जीटीके बाईपास के पास भी इसी तरह के नारे लिखने की बात सामने आई है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। कथित हैंडलर की पहचान, नेटवर्क और आरोपियों को दिए जाने वाले पैसों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मिली सात साल की मासूम, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा घर के बाहर खेलने निकली थी बालिका, अचानक हुई लापता
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन
Agar-Malwa01 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन

*स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान…

पूरी खबर पढ़ें →
રાજુલા નજીક આવેલ બાલાનીવાવ ખાતે લોખંડી પુરુષ સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલ ની ૧૫૧ મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે SRP GROUP શપથ ગ્રહણ એકતા પરેડ સાથે હથિયાર નિર્દેશન નું કાર્યક્રમ યોજાયો
Amreli01 Nov

રાજુલા નજીક આવેલ બાલાનીવાવ ખાતે લોખંડી પુરુષ સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલ ની ૧૫૧ મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે SRP GROUP શપથ ગ્રહણ એકતા પરેડ સાથે હથિયાર નિર્દેશન નું કાર્યક્રમ યોજાયો

યોગેશ કાનાબાર રાજુલા રાજુલા નજીક આવેલ બાલાનીવાવ ખાતે લોખંડી પુરુષ સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલ ની ૧૫૧ મી જન્મજયંતિ નિમિત્તે…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन धर्म के संरक्षण और सास्कृतिक चेतना के विकास में सभी अपनी भूमिका निभाएं, प्रेमचंद झा
Bahraich01 Nov

सनातन धर्म के संरक्षण और सास्कृतिक चेतना के विकास में सभी अपनी भूमिका निभाएं, प्रेमचंद झा

सनातन धर्म के संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना के विकास में सभी निभाएं भूमिका : प्रेमचन्द्र झा रूपईडीहा बहराइच।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!