एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का जलवा पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार किए अपने नाम

एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का जलवा
पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार किए अपने नाम
ब्यूरो- इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
लिए गर्व का क्षण तब आया, जब डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान कायम करते हुए एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में एक साथ पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। विद्यालय ने न केवल मीरजापुर के शीर्ष तीन स्थानों पर अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट श्रेणी में लगातार चौथी बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। वहीं, सोशल इम्पैक्ट श्रेणी में लगातार सातवीं बार सम्मान हासिल करना विद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है। रैंकिंग के अनुसार लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल को मीरजापुर में प्रथम, संकट मोचन शाखा को द्वितीय तथा नारघाट शाखा को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा लोहिया तालाब शाखा को उत्तर प्रदेश और भारत में कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह को उनके नवाचारपूर्ण नेतृत्व और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विजनरी एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार लगातार तीसरी बार मीरजापुर के शीर्ष तीन स्थानों पर डैफोडिल्स समूह के विद्यालयों का कब्जा होना जिले के शैक्षिक इतिहास में पहली उपलब्धि है। वहीं, देशभर में लगातार चौथी बार सोशल इम्पैक्ट
श्रेणी में नंबर-1 का स्थान हासिल करना विद्यालय की शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्यालय की इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों का उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, स्मार्ट क्लास और आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, खेलकूद, कला, संस्कृति एवं विज्ञान गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी तथा अनुशासन और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण को प्रमुख आधार बताया गया। पुरस्कार वितरण समारोह हाल ही में गुरुग्राम स्थित होटल पुलमैन में आयोजित किया गया, जहां एजुकेशन वर्ल्ड सर्वे संस्था के अधिकारियों ने विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह और निर्देशिका अपराजिता सिंह को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निर्देशिका अपराजिता सिंह ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। वहीं, निदेशक अमरदीप सिंह ने जिलेवासियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को मीरजापुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







