नहाते समय कपड़े पसारने के दौरान करंट की चपेट में आए कोटेदार, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खबर रेवतीपुर से
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक कोटेदार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद कुमार सिंह (62 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय प्रभुनारायण सिंह, निवासी ग्राम नवली, थाना रेवतीपुर, तहसील सेवराई, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार सिंह शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के बाद कपड़े पसार रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रेवतीपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए गाजीपुर रेफर कर दिया। गाजीपुर में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आनंद कुमार सिंह पेशे से कोटेदार थे। उनकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी शारदा देवी (58 वर्ष) और तीन पुत्रों राहुल सिंह (29 वर्ष), निर्भय सिंह (28 वर्ष), रोशन सिंह (25 वर्ष) तथा पुत्री जूही सिंह (23 वर्ष) को छोड़ गए हैं। पति की असामयिक मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धूमधाम के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा हाथरस सिकंदराराऊ ।कासगंज रोड स्थित ग्राम नगला जलाल के श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र…
पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા: ચોટીલા તળેટીથી શ્રી ચામુંડા માતાજીના મંદિર તરફ જતા આશરે 40 ફૂટના મુખ્ય માર્ગ પરથી ગેરકાયદે દબાણો દૂર…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ:31 ਅਕਤੂਬਰ ( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਿਰਮੌਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਸੁਬਾਰਡੀਨੇਟ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਫੈਡਰਲ…
पूरी खबर पढ़ें →
अहेरी तालुका के लकड़ी शिल्पकार कौशव मित्र ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू प्रतिमा अहेरी, जिला गढ़चिरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को आगर-मालवा में राष्ट्रीय एकता का अनूठा उत्साह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।