Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

जनसंपर्क एवं संगठन सुदृढ़ीकरण बैठक सम्पन्न

31 Oct 2026, 10:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनसंपर्क एवं संगठन सुदृढ़ीकरण बैठक सम्पन्न - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

जनसंपर्क एवं संगठन सुदृढ़ीकरण बैठक सम्पन्न
जौनपुर/ उत्तर प्रदेश ।
प्रमोद चौबे (भोले जी) के कुशल नेतृत्व में आज विधानसभा जफराबाद के वरिष्ठ समाजसेवी शिवप्रसाद मिश्र के आवास, जलालपुर (जौनपुर) पर एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से विपिन कुमार पाठक जी उपस्थित रहे।

इस बैठक में उपस्थित विपिन कुमार पाठक ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन, विशेषकर वाराणसी खंड में मिली पराजय पर गहन चर्चा-परिचर्चा रही। उन्होंने आगे बताया कि हार के कारणों पर मंथन करते हुए सभी ने खुलकर अपने-अपने विचार रखे कि कहाँ और किस स्तर पर कमी रही तथा आगे किन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता है। सभी के सुझाव अत्यंत सारगर्भित एवं उपयोगी रहे।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। "बूथ जीतो, चुनाव जीतो" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए विधानसभा के हर कोने से आए साथियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गाँव और बूथ को सशक्त बनाएंगे। साथ ही अपने आसपास के कार्यकर्ताओं एवं साथियों को भी बूथ मजबूत करने के सूत्र और मार्गदर्शन देकर प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर गणमान्यजन: पंडित शीतला चौबे जी,श्री विनय पांडेय जी, श्री रतनलाल गुप्त जी,श्री उमानाथ मिश्रा जी, श्री गुड्डू सिंह जी, श्री चंदन पांडे जी, श्री परमानंद चौबे जी, श्री मनोज मिश्रा जी, श्री शशिकांत दुबे जी, श्री राम कलप सरोज जी, श्री मोनू उपाध्याय जी, श्री ज्ञान दास मौर्य जी, श्री नृसल मिश्र जी तथा अनेकों ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
Mirzapur31 Oct

बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

*बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya31 Oct

अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान,

ब्रेकिंग अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान, अलमारी की लाकर और हैंडल ठीक करने…

पूरी खबर पढ़ें →
मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती पूरी श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाई
Sagar31 Oct

मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती पूरी श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाई

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी…

पूरी खबर पढ़ें →
जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग
Budaun31 Oct

जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग

बदायूँ: 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश क्रॉप डायवर्सिफिकेशन सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपी डास्प) द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी)…

पूरी खबर पढ़ें →
*टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत*
Ayodhya31 Oct

*टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत*

*ब्रेकिंग न्यूज़* *अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* शहर के बहूबेगम मकबरा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!