माँ भगवती के 11वें विशाल जागरण में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भजनों पर झूमे भक्त

माँ भगवती के 11वें विशाल जागरण में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भजनों पर झूमे भक्त
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी निकट भूतनाथ रोड त्रिलोकी गिरी नाथ मंदिर शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को माँ भगवती का 11वाँ विशाल जागरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, पूर्व विधायक विनय तिवारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) उपस्थित रहे। वहीं ऐप्जा (APPJA – ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जागरण में उत्तराखंड के रुद्रपुर से आए मानसी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक भजनों और आकर्षक धार्मिक झांकियों की शानदार प्रस्तुति दी। टी-सीरीज गायक शानू जी ने प्रसिद्ध भजन 'चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है' प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। वहीं गायिका मोना जी ने 'मैं परदेसी हूँ, पहली बार आया हूँ' भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर वृंदावन से पधारे पं. ज्ञानदेव मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कश्यप (बाबू), रितेश गुप्ता, लालू गुप्ता, सोनू गुप्ता, अनुपम मिश्रा, वीर गुप्ता, अंकित वर्मा, संजय गुप्ता गांधी, प्रशांत गुप्ता, बिचपुरी प्रधान नरेंद्र सिंह एवं विनीत शुक्ला सहित समस्त व्यवस्थापक मंडल और सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों, कलाकारों, श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही माँ भगवती से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







