Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, दिव्यांगों से लेकर किसानों तक सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, दिव्यांगों से लेकर किसानों तक सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा एवं बृहद विधिक सहायता और सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में दिव्यांगजनों को कान की मशीन और ट्राइसाइकिल वितरित की गईं, जबकि पांच दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स योजना के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

इसके अलावा नौगढ़, बांसी और इटवा तहसीलों के घरौनी लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक, वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा बाढ़ राहत के पात्र लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान की गई।

शिविर में डूडा विभाग की प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, निषादराज बोट योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविंद राय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, निर्धन, दिव्यांग, महिलाओं, श्रमिकों और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Moradabad24 Nov

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में स्योहारा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में डंपर ने सड़क पार कर रही महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Moradabad23 Nov

मुरादाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी…

पूरी खबर पढ़ें →
राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने दिलाई सदस्यता, पुष्पमाला और अंगव
error: Content is protected !!