Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

कबरई महोबा : काली माता मंदिर में चोरी से सनसनी

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

महोबा जनपद के छोटी चंद्रिका देवी मंदिर के बगल में स्थित काली माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से चांदी के 03 मुकुट, 02 छत्र सहित पायल चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर के पट खोलने आए तो देखा कि माता के श्रृंगार का सामान गायब है और दानपात्र भी खुला हुआ है।

सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों का संकलन किया है।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

मंदिर में चोरी की घटना से भक्तों में आक्रोश है, लोगों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau23 Nov

कबीराबाद वार्ड 10 में रास्ते की समस्या से मूलभूत सुविधाएं प्रभावित

मुहम्मदाबाद गोहना: नगर पंचायत के कबीराबाद वार्ड नंबर 10 में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के सामने रास्ते की…

पूरी खबर पढ़ें →
तीन महीने बाद फिर खुला कटनी सीएसपी कार्यालय, अनिमेष द्विवेदी को मिली जिम्मेदारी 21 अगस्त को जमीन प्रकरण की जांच के चलते किया गया था सील, अब दोबारा शुरू होगा नियमित कामकाज कटनी। क
तहसील ऊन क्षेत्र गांव के श्मशान घाट की 10/15सालो से नहीं हुई सुध ,कभी कभी तो कुछ लोग अंतिम संस्कार सड़क पर ही रखकर कर देते हैं विडियो वायरल कर शामली डीएम समाधान की लगाई गुहार
error: Content is protected !!