Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

नर्मदा परियोजना के शेष 52 ग्रामो को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान किया जाए – विधायक प्रताप ग्रेवाल

04 Nov 2026, 12:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नर्मदा परियोजना के शेष 52 ग्रामो को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान किया जाए - विधायक प्रताप ग्रेवाल - धार, मध्य प्रदेश

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट
सरदारपुर। परियोजना के अंतर्गत आने वाली नदियों, तालाबों, जलाशयों में शीघ्र नर्मदा जल छोडने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया।

मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सभाकक्ष मे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल की अध्यक्षता एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अजमेरसिंह गौड की उपस्थिति मे नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक रखी गई। जिसमे नर्मदा घाटी विकास संभाग मनावर के कार्यपालन यंत्री आलोक चौबे भी उपस्थित रहे।

बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। नर्मदा घाटी विकास के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि परियोजना के अंतर्गत अब तक 14 गांवों तक पानी पहुंचा है जिसमे मिण्डा, चालनी, गोलपुरा, बोरखेडी, छिपापुरा, भोपावर, इमलीपुरा, पटलावदिया, कुमारपाट, हातोद, गोविन्दपुरा, मौरगाॅव, कपास्थल, सुनेडी शामिल है जबकि शेष 52 गांवों में पानी पहुंचना बाकी है।

विधायक ग्रेवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के शेष 52 गाॅवो मे शीघ्र ही पानी पहुचाया जाए। साथ ही परियोजना के अंतर्गत आने वाली नदियों, तालाबों एवं पोखरों (जलाशयों) में शीघ्र नर्मदा जल छोड़ा जाए, ताकि किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी मिल सके।

पी.एफ.सी.एम.डी. बाॅक्स जल्द से लगाए जाए जिससे किसानो को अपने खेतो पर पानी मिल सके।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि इस परियोजना को वर्ष 2023 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी आज दिनांक तक परियोजना पूरी नहीं हो पाई है। परियोजना में हो रही देरी के कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा जल का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

साथ ही किसानो की मांग पर कालीकराय उपबांध मे पानी पहुचाने के लिए मौका निरीक्षण कर कालीकराय मे पानी पहुचाने की संभावना पर कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक ग्रेवाल ने स्पष्ट कहा कि किसानों को परियोजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

केवल पाइपलाइन बिछाने या परीक्षण तक परियोजना सीमित न रहे, बल्कि खेतों और जल स्रोतों तक वास्तविक रूप से पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya04 Nov

बिहार सरकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन l

बिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया। *आवश्यक सूचना:-* दिनांक- 05.11.2026 को Kedar…

पूरी खबर पढ़ें →
1857 के शहीदों को समर्पित स्मारक के लोकार्पण की तैयारियां पूरी, 5 नवंबर को अंबाला में उमड़ेगा जनसैलाब : अनिल विज
Kurukshetra04 Nov

1857 के शहीदों को समर्पित स्मारक के लोकार्पण की तैयारियां पूरी, 5 नवंबर को अंबाला में उमड़ेगा जनसैलाब : अनिल विज

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: महादेवा विधायक दूध राम ने नगर थाने के प्रभारी राम प्रसाद यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।
Basti04 Nov

बस्ती: महादेवा विधायक दूध राम ने नगर थाने के प्रभारी राम प्रसाद यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

खाकी पर उठे गंभीर सवाल: महादेवा विधायक के निशाने पर नगर थानेदार, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बस्ती: उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!