वार्ड नंबर 12 में कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल; स्थानीय लोग परेशान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। शहर के फैंसी टेंट हाउस के बगल में स्थित पुराने स्टेट बैंक के पास वाली गली में सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गली में कचरा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं पहुंचती है। ऐसे में लोग मजबूरी में सड़क किनारे कचरा जमा करने को विवश हैं। वहीं, कचरा जमा होने के बाद भी उसका उठाव नहीं किया जाता, जिससे इलाके में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
कचरे के ढेर से आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी सता रहा है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा उठाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है, तो वार्ड नंबर 12 की इस गली की अनदेखी क्यों की जा रही है?
लोगों ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि संबंधित गली में नियमित रूप से कचरा उठाव और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि कचरा उठाने वाली गाड़ी का गली तक पहुंचना संभव नहीं है, तो नगर पंचायत की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्वच्छ नगर बनाने की जिम्मेदारी केवल आम जनता की है या नगर पंचायत की भी कोई जवाबदेही है? क्या नगर पंचायत का काम सिर्फ जनता से टैक्स वसूलना है या उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान करना भी है? स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर वार्ड नंबर 12 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ | फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश याकूतगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कानपुर रैली निकाली उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ | फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश याकूतगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कानपुर रैली निकाली उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
कलमना- नागपुर और इतवारी रेलखंड के बीच दो समपार रेल फाटक को रेल प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया। *आवश्यक सूचना:-* दिनांक- 05.11.2026 को Kedar…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका बस्ती: 3 साल की 'गारंटी' पर 1 साल में लगा अंधेरा, कमीशनखोरी की आँच में जल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।