आज दिनांक 04.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर द्वारा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), भागलपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई गई।
लोकेशन भागलपुर बिहार
रिपोर्टर साहिल राज ग्लोबल डिस्टिक
इस अवसर पर महोदय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रयासों एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
यह आयोजन प्रतिभा, परिश्रम एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#bhagalpur
#BhagalpurPolice