Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जिला अस्पताल में शुरू हुआ ‘मिशन मधुहारी क्लिनिक’, टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे व

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जिला अस्पताल में शुरू हुआ ‘मिशन मधुहारी क्लिनिक’, टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे व - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आगर-मालवा।** टाइप-1 डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों और युवाओं को बेहतर उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला चिकित्सालय आगर में बुधवार को ‘मिशन मधुहारी क्लिनिक’ की शुरुआत की गई। क्लिनिक का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि पारस जैन, प्रकाश जायसवाल (पिंटू) एवं मनोज परमार के आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत पांच बच्चों को निःशुल्क उपचार परीक्षण किट भी प्रदान की गई।

**एक ही छत के नीचे मिलेगी उपचार की सुविधा**

कार्यक्रम में डॉ. गोपाल कृष्ण ने टाइप-1 मधुमेह के लक्षण, उपचार और नियमित देखभाल की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्लिनिक के माध्यम से टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं युवाओं को निर्धारित दिवस पर एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य स्तर पर प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। साथ ही आवश्यक जांच, दवाइयां और बीमारी से संबंधित जागरूकता सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

**समय पर उपचार से बच्चों को मिलेगी राहत**

विधायक प्रतिनिधि पारस जैन ने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों को नियमित उपचार और निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है। मिशन मधुहारी क्लिनिक शुरू होने से बच्चों के साथ उनके परिवारों को भी काफी राहत मिलेगी। समय पर उचित उपचार और चिकित्सकीय मार्गदर्शन से बीमारी के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरिल सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त
Sagar23 Nov

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में कौओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका; जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Chandrapur23 Nov

जिओ कंपनीच्या महागड्या रिचार्जमुळे ग्राहक त्रस्त! 5G च्या नावाखाली 4G ग्राहकांची गैरसोय; चंद्रपूर-गडचिरोली जिल्ह्यात संताप

जिओ कंपनीच्या महागड्या रिचार्जमुळे ग्राहक त्रस्त! 5G च्या नावाखाली 4G ग्राहकांची गैरसोय; चंद्रपूर-गडचिरोली जिल्ह्यात संताप स्वतःला सर्वोत्तम कंपनी…

पूरी खबर पढ़ें →
भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा कटाएघाट मेला, 24 नवंबर से आठ दिवसीय आयोजन बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, कृष्ण रासलीला, लेजर शो, गंगा आरती और दंगल रहेंगे प
error: Content is protected !!