Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

जिले के नालछा के ग्राम सोडपुर में लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति, नालछा के प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी छापेमारी

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिले के नालछा के ग्राम सोडपुर में लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति, नालछा के प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी छापेमारी - धार, मध्य प्रदेश

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार जिले के नालछा के ग्राम सोडपुर में लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति, नालछा के प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी छापेमारी कार्रवाई की है।

लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख, डीआईजी मनोज सिंह और एसपी इंदौर राजेश सहाय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

लोकायुक्त संगठन को गोपनीय सूत्रों से शिकायत मिली थी कि आरोपी प्रबंधक ने अपनी वैध आय की तुलना में कहीं अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी है। सूचना का सत्यापन कराने और आरोपों के सही पाए जाने के बाद न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया, जिसके तहत बुधवार सुबह 5 बजे से छापेमारी शुरू की गई।

लोकायुक्त इंदौर की 3 अलग-अलग टीमों ने, जिनमें लगभग 40 सदस्य शामिल थे, आरोपी के तीन विभिन्न अचल ठिकानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी द्वारा ग्राम सोडपुर में 15,000 वर्ग फीट के भूखंड पर निर्मित एक भव्य भवन, कृषि भूमियां तथा ग्राम नालछा में भी एक अन्य भवन का निर्माण कराए जाने का खुलासा हुआ है।

अब तक की जांच में लगभग 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का पता चला है, जो उनकी ज्ञात और वैध आय से करीब 700 प्रतिशत अधिक है।

सुबह से शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन समाप्त हो गया है, हालांकि मामले की विस्तृत विवेचना अभी भी जारी है जिनमें बैंक अकाउंट लॉकर सहित अन्य जांच होना हैं, आगे कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर
Alwar04 Nov

स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर

*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।* *प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ranchi04 Nov

शुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे

शुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे हरियाली दिवस के रूप में मनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ranchi04 Nov

जरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

जरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां मिट्टी के दीये,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Dhar04 Nov

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!