Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

शुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे

04 Nov 2026, 10:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

रांची। छात्र क्लब पर्यावरण मंच के संरक्षक शुभम चौधरी ने अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में हरियाली दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर एलिस हर्ट एडवेंटिस्ट स्कूल, नवाडीह (पिठोरिया, रांची) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ पौधारोपण, पौध वितरण और केक काटने का आयोजन हुआ। शुभम चौधरी की इस पहल के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।IMG 20261104 WA0050

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं जाफरी फाउंडेशन के चेयरमैन एम.एस. जाफरी, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, छात्र क्लब ग्रुप के मुख्य संरक्षक राजेश केडिया, विद्यालय के निदेशक डेविड प्रकाश खालखो एवं चटकपुर पंचायत की उपमुखिया नमिता देवी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने शुभम चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।IMG 20261104 WA0051

मौके पर अधिवक्ता एम.एस. जाफरी ने कहा कि बच्चों के साथ जीवन की खुशियां साझा करना और उनके बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना ही वास्तविक आनंद है। सभी लोगों को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर बच्चों के साथ बिताना चाहिए।

विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर समाज को सकारात्मक संदेश देना प्रेरणादायक पहल है। यदि युवा पीढ़ी इसी तरह प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित भविष्य दिया जा सकता है।

छात्र क्लब ग्रुप के मुख्य संरक्षक राजेश केडिया ने कहा कि छात्र क्लब पर्यावरण मंच लगातार समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बच्चों के बीच पौधे वितरित कर और उनके साथ खुशियां साझा कर शुभम चौधरी ने सादगी एवं सामाजिक सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।

वहीं, जन्मदिन के अवसर पर शुभम चौधरी ने सभी अतिथियों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति हमारी जीवनरेखा है। जन्मदिन पर पौधारोपण करने का उद्देश्य केवल एक दिन का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।

इस अवसर पर मार्लिन कच्छप, अनिल अस्थाना, रूपाली पूर्ति, अरुण चौधरी, प्रतिमा जायसवाल, मनप्रीत सिंह, मयंक पाठक एवं संजीता टोपनो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के साथ सामूहिक भोज के आयोजन के साथ हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर
Alwar04 Nov

स्वर्गीय प्रवीण भाई बोधरा को भावभीनी श्रद्धांजलि,,IFWJ जयपुर

*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।* *प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ranchi04 Nov

जरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

जरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां मिट्टी के दीये,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Dhar04 Nov

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के नालछा के ग्राम सोडपुर में लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति, नालछा के प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी छापेमारी
error: Content is protected !!