मुरादाबाद में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद में यातायात माह जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल ने किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में डीआईजी मुनिराज जी ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जान की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर डीआईजी मुनिराज जी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक रचना मिश्रा, एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में इको क्लब मिशन लाइफ के अंतर्गत ब्रिक्स सतत…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में तहसील बार एसोसिएशन की स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
. धनबाद:- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बहीयारडीह निवासी उदय…
पूरी खबर पढ़ें →
*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।* *प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवासु मित्तल की जमानत और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मेडिकल स्टोर से मिले थे 960 प्रतिबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे हरियाली दिवस के रूप में मनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।