त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कतरास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कतरास थाना प्रभारी के नेतृत्व में बरौरा थाना, रामकनाली ओपी, सोनारडीह ओपी एवं धर्माबांध ओपी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में रात्रि के दौरान सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस की इस संयुक्त गश्ती का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*रांची*। झारखंड में वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
04 नवम्बर 2026 संताल आदिवासी समाज के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल एवं अस्मिता के प्रतीक 'मारांग बुरु' की…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास। कतरास पुलिस धनतेरस दीपावली को लेकर पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है। कतरास पुलिस द्वारा गश्ती…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 4 नवंबर 2026 _7 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सेवा शुरू न होने पर एमओआईसी…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी (थाना विजय राघव गढ़) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।