Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

05 Nov 2026, 08:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू - धनबाद, झारखंड

*रांची*। झारखंड में वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। संभावना जताई जा रही है कि परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। हालांकि, परीक्षा की तिथियों को लेकर जैक की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

12 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। विद्यार्थी 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं, निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है टाइम टेबल

बोर्ड परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को नवंबर के अंतिम सप्ताह तक राहत मिल सकती है। माना जा रहा है कि जैक की ओर से इसी दौरान परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। इसमें परीक्षा शुरू होने की तिथि, विषयवार समय-सारिणी और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश शामिल होंगे।

विद्यार्थियों को समय पर फॉर्म भरने की सलाह

जैक की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित स्कूल और कॉलेज के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार करने से बचें, ताकि तकनीकी समस्या या अन्य किसी कारण से आवेदन छूटने की परेशानी न हो। विद्यार्थियों को फिलहाल संभावित परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखने और जैक की आधिकारिक सूचना पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मारांग बुरु धरम गाढ़ दो दिवसीय महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ: संताल आदिवासियों ने धार्मिक,* *सांस्कृतिक व प्रथागत अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती
Dhanbad05 Nov

त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती

कतरास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को…

पूरी खबर पढ़ें →
उपायुक्त ने डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Dhanbad05 Nov

उपायुक्त ने डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 4 नवंबर 2026 _7 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सेवा शुरू न होने पर एमओआईसी…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानो एवं गोदामो का किया औचक निरीक्षण
Katni05 Nov

बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानो एवं गोदामो का किया औचक निरीक्षण

कटनी (थाना विजय राघव गढ़) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Moradabad05 Nov

मुरादाबाद में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!