Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती

05 Nov 2026, 06:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती - धनबाद, झारखंड

कतरास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कतरास थाना प्रभारी के नेतृत्व में बरौरा थाना, रामकनाली ओपी, सोनारडीह ओपी एवं धर्माबांध ओपी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में रात्रि के दौरान सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस की इस संयुक्त गश्ती का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!