Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

मारांग बुरु धरम गाढ़ दो दिवसीय महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ: संताल आदिवासियों ने धार्मिक,* *सांस्कृतिक व प्रथागत अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

05 Nov 2026, 07:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मारांग बुरु धरम गाढ़ दो दिवसीय महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ: संताल आदिवासियों ने धार्मिक,* *सांस्कृतिक व प्रथागत अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प - धनबाद, झारखंड

04 नवम्बर 2026
संताल आदिवासी समाज के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल एवं अस्मिता के प्रतीक 'मारांग बुरु' की रक्षा तथा समाज के पारंपरिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व प्रथागत अधिकारों को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से दो दिवसीय ऐतिहासिक 'मारांग बुरु धोरोमगाड़ महासम्मेलन' का शुभारंभ आज मधुबन (पीरटांड़, गिरिडीह) स्थित मारांग बुरु हॉल में हुआ। 04 और 05 नवम्बर 2026 तक चलने वाले इस महासम्मेलन के प्रथम दिन की शुरुआत संताल समाज की रूढ़िवादी व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना व धार्मिक ध्वजारोहण के साथ की गई।

सम्मेलन के पहले दिन झारखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार आदि) से भारी संख्या में संताल समाज के माँझी बाबा, परगना, विचार-प्रचारक, सामाजिक अगुवा और प्रबुद्ध प्रतिनिधि जुटे। अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक विचार-मंथन
उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मारांग बुरु केवल एक पहाड़ नहीं, बल्कि समूचे संताल समाज की आत्मा, आस्था का सर्वोच्च केंद्र और पहचान है।

वर्तमान परिदृश्य में धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर मंडरा रहे खतरों को देखते हुए समाज का एकजुट होना अनिवार्य है। सम्मेलन में जल-जंगल-जमीन, धार्मिक धरम गाढ़ के संरक्षण तथा पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था (माँझी-परगना व्यवस्था) के संवैधानिक व प्रथागत अधिकारों पर विस्तार से विचार-मंथन शुरू हुआ।

प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति
महासम्मेलन में मुख्य रूप से:
* फागू बेसरा (केंद्रीय अध्यक्ष, मरांग बुरु बचाव संघर्ष मोर्चा)
* हिरा लाल मांझी (केंद्रीय महासचिव, मरांग बुरु बचाव संघर्ष मोर्चा)
* रमेश टुडू (संरक्षक, सोनोत संताल समाज)
* सनातन सोरेन (केंद्रीय अध्यक्ष, सोनोत संताल समाज)
* रतिलाल टुडू (केंद्रीय कोषाध्यक्ष, सोनोत संताल समाज)
*अनिल टुडू (केंद्रीय महासचिव, सोनोत संताल समाज)
टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन, संजय सोरेन,मनसा राम मुर्मू,अलसा सोरेन,रतन मरांडी। सहित अनेक प्रमुख सामाजिक अगुआ एवं विभिन्न राज्यों से आए मांझी-परगना प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महासम्मेलन के दूसरे दिन (05 नवम्बर 2026) को विचार-विमर्श के आधार पर एक साझा प्रस्ताव पारित किया जाएगा तथा संताल समाज अपने धार्मिक, सांस्कृतिक व प्रथागत अधिकारों की वैधानिक और ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा हेतु सामूहिक संकल्प पत्र जारी करेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू
Dhanbad05 Nov

झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

*रांची*। झारखंड में वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती
Dhanbad05 Nov

त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती

कतरास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को…

पूरी खबर पढ़ें →
उपायुक्त ने डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Dhanbad05 Nov

उपायुक्त ने डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 4 नवंबर 2026 _7 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सेवा शुरू न होने पर एमओआईसी…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानो एवं गोदामो का किया औचक निरीक्षण
Katni05 Nov

बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानो एवं गोदामो का किया औचक निरीक्षण

कटनी (थाना विजय राघव गढ़) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Moradabad05 Nov

मुरादाबाद में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

मुरादाबाद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!