जलविहार मेले में गुंडागर्दी! झूला संचालक के साथ मारपीट, बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा; मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छतरपुर। शहर के जलविहार मेले में अव्यवस्थाओं और दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने झूला संचालक के साथ सरेआम मारपीट करते हुए बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने झूला संचालक से झूला संचालन की अनुमति होने के संबंध में सवाल किया। इस पर संचालक ने कहा कि अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी नगर पालिका से प्राप्त की जा सकती है। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने मुफ्त में झूला झुलाने की मांग की।
जब झूला संचालक ने मुफ्त में झूला झुलाने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नाराज लोगों ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में झूला संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जलविहार मेले में आने वाले आम नागरिकों, बाहर से आए दुकानदारों और ठेकेदारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
यदि मेले में खुलेआम इस तरह मारपीट होती है तो परिवार के साथ मेला घूमने आने वाले लोगों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?
नगर पालिका और मेला प्रबंधन को भी जवाब देना चाहिए कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं? क्या मेले में दबंगई करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर बाहरी दुकानदार और ठेकेदार इसी तरह असुरक्षा के माहौल में काम करने को मजबूर रहेंगे?
मेले में मनोरंजन होना चाहिए, गुंडागर्दी नहीं! प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों पर कार्रवाई करे।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल
छतरपुर से मुकेश गौतम की रिपोर्ट
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

इंदिरा गांधी वार्ड में 48.69 लाख रुपये से बनेंगी दो सीसी नालियां, महापौर ने किया भूमिपूजन रामनगर और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खेल इतिहास में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
आज पूर्व सुचना के अनुसार अध्यक्ष जी के अगवाई में कटरा ब्लॉक बी डी वो को ज्ञापन दिया…
पूरी खबर पढ़ें →
करंट का जाल बिछाकर नर चीतल का शिकार, वन विभाग ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)स रस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।