Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

सुरक्षित बचपन अभियान का समापन सांदीपनि विद्यालय बड़ोद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ

05 Nov 2026, 07:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुरक्षित बचपन अभियान का समापन सांदीपनि विद्यालय बड़ोद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

//समाचार/ 01/
स्थान- आगर मालवा

जिला संवाददाता – PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से

*सुरक्षित बचपन अभियान का समापन, सांदीपनि विद्यालय बड़ौद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

आगर-मालवा, 06 नवंबर 2026/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री डी.एस. चौहान के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री सुरेन्‍द्रसिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में दिनांक 01 नवंबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक जिले में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के प्रथम दिवस 02 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय आगर-मालवा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था। इसी कड़ी में सांदीपनि विद्यालय नलखेड़ा एवं सांदीपनि विद्यालय सुसनेर में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा शिविर आयोजित किए गए।
अभियान के अंतिम दिवस गुरूवार को सांदीपनि विद्यालय बड़ौद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जिला न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने विद्यार्थियों को सुरक्षित बचपन, अधिकार सुरक्षा एवं सहायता, बोलो-बताओ-बचाओ, कानून जानो-बचपन जानो, ना बाल विवाह-ना बाल शोषण, सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित बचपन, जागरूक बचपन-सशक्त भारत, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं बाल सहायता हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी दी।
जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में जिला न्यायाधीश श्री गुर्जर द्वारा पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, मोटर व्हीकल अधिनियम एवं बाल अधिकारों के संबंध में सारगर्भित जानकारी दी। उन्‍होंने इस क्षेत्र में प्रचलित बाल विवाह के संबंध में क्या प्रावधान हैं और बाल विवाह को कैसे रोका जा सकता है, इस विषय पर भी विस्तार से बताया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग से उपस्थित वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में बताया।
इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल सहित 300 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सचिव श्री गुर्जर ने बच्चों से प्रश्न पूछे, जिनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। अभियान में बच्चों को पुरस्कार स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर वॉलिंटियर्स एवं जिला प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित था। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर से प्राप्‍त हुई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कहां है पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया, 3 महीने से फरार गिरफ्तारी पर तीस हजार का इनाम
Sagar22 Nov

कहां है पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया, 3 महीने से फरार गिरफ्तारी पर तीस हजार का इनाम

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश के कटनी में पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया
Mirzapur22 Nov

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में 150 गायों की देखरेख, अजोला हरी खाद और बायोग
कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया
Balodabazar-Bhatapara22 Nov

कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया

कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया व्यवस्थाओं पर…

पूरी खबर पढ़ें →
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक
Balodabazar-Bhatapara22 Nov

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक बलौदाबाजार। वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!