Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

हिंडालको महान की पहल से अंतर-ग्राम कबड्डी-वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

06 Nov 2026, 08:02 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हिंडालको महान की पहल से अंतर-ग्राम कबड्डी-वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

ओडगड़ी में खेलों का महाकुंभ 18 गांवों की टीमें दिखाएंगी दमखम

हिंडालको महान की पहल से अंतर-ग्राम कबड्डी-वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

सिंगरौली : ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से हिंडालको महान के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम ओडगड़ी में अंतर-ग्राम खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 18 गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे लोकप्रिय खेलों के मुकाबलों के जरिए ग्रामीण खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह तथा ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य (मुन्ना) ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेलों से विकसित होता है अनुशासन और नेतृत्व : डॉ. विवेकानंद मिश्रा मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। हिंडालको महान का प्रयास है कि आसपास के गांवों के युवा खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारें और आगे बढ़ें। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता : संजय सिंह
सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि हिंडालको महान अपने सामाजिक दायित्वों के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ खेल एवं युवा विकास को भी महत्व देता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न गांवों के युवाओं को एक मंच पर लाना, आपसी सद्भाव बढ़ाना और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।18 गांवों की भागीदारी से बढ़ेगा भाईचारा : सरपंच
ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य (मुन्ना) ने आयोजन के लिए हिंडालको महान प्रबंधन एवं सीएसआर विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। 18 गांवों की भागीदारी से आपसी एकता, भाईचारे और खेल भावना को मजबूती मिलेगी। ग्राम पंचायत की ओर से आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सीएसआर विभाग से राजीव रंजन, शीतल, धीरेंद्र तिवारी, दीपक एवं अरविंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हिंडालको महान की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और गांवों के बीच आपसी सहयोग एवं सौहार्द मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जुआडिंयों पर मैहर पुलिस का प्रहार जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को मौके से पकड़कर भेजा गया जेल
Maihar06 Nov

जुआडिंयों पर मैहर पुलिस का प्रहार जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को मौके से पकड़कर भेजा गया जेल

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /पद नहीं, जनसेवा है राजनीति का उद्देश्य, राष्ट्र और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरा कर्तव्य : अरुण सार्वा
Dhamtari06 Nov

धमतरी /पद नहीं, जनसेवा है राजनीति का उद्देश्य, राष्ट्र और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरा कर्तव्य : अरुण सार्वा

धमतरी। राजनीति को पद और प्रतिष्ठा के बजाय जनसेवा का माध्यम मानने वाले जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ | रतनपुर प्रेस क्लब में रवि ठाकुर का दबदबा! अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मुकाबले में कोई दूसरा दावेदार नहीं! नामांकन के बाद ही तय हुई ताजपोशी। रतनपुर। रतनपुर प
error: Content is protected !!