उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता राजेश गुप्ता और विशाल अवस्थी रहे मुख्य अतिथि, फीता काटकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया
राकेश कुमार चौहान पत्रकार वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी चैनल बहराइच
बहराइच। जनपद के तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत सुजौली क्षेत्र के रविदास नगर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री एवं ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल अवस्थी समारोह में पहुंचे। टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विशाल अवस्थी, अंजनी चतुर्वेदी एवं आदर्श पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने मैदान में मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारे और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सुजौली बी और बड़खड़िया की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन मुकाबले को देखने के लिए स्थानीय युवाओं, क्रिकेट प्रेमियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ मैदान में पहुंची। मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है