Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

धौला में दीपोत्सव की धूम: लक्ष्मी पूजन के साथ गूंजे पटाखे, किला-मोहल्ले रोशनी से नहाए*, *मंगलवार को मंदिरों में सजीं झांकियां, अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026, 08:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धौला में दीपोत्सव की धूम: लक्ष्मी पूजन के साथ गूंजे पटाखे, किला-मोहल्ले रोशनी से नहाए*, *मंगलवार को मंदिरों में सजीं झांकियां, अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु - JAIPUR, राजस्थान

धौला में दीपोत्सव की धूम: लक्ष्मी पूजन के साथ गूंजे पटाखे, किला-मोहल्ले रोशनी से नहाए*,
*मंगलवार को मंदिरों में सजीं झांकियां, अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

जयपुर जिले के
धौला उपतहसील कस्बे में दीपावली का त्योहार रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही कस्बे में उत्सव का माहौल था। घरों में साफ-सफाई और सजावट के बाद शाम को लोगों ने विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद देर रात तक कस्बा पटाखों की आवाज और रोशनी से गूंजता रहा।
रविवार शाम होते ही पूरा कस्बा दीपों की रोशनी में नहा गया। मुख्य बाजार में दुकानों को फूलों, झालरों, लाइटों , बड़ी एलईडी और तोरणों से सजाया था। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ से दिनभर चहल-पहल बनी रही। दुकानों पर मिठाई, पूजन सामग्री, दीपक, पटाखे और सजावटी सामान की जमकर बिक्री हुई।स्टेट हाईवे 52 सड़क पर धौला सरकारी कॉलेज से लेकर धीरावास तिराहा तक पूरी सड़क को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सड़क किनारे बने प्रतिष्ठानों पर भी आकर्षक सजावट की गई। मुख्य बाजार के साथ ही कस्बे के सभी मोहल्लों में भी घरों के बाहर दीपक जलाए गए, रंगोली बनाई गई और झालरें लगाई गईं।
कस्बे के ऐतिहासिक किले पर भी विशेष रोशनी की गई। किले की जगमगाहट दूर-दूर से लोगों को आकर्षित करती रही। किले की रोशनी देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग कस्बे में पहुंचे।
ग्रामीणों ने परिवार के साथ मिलकर दीपावली मनाई। घरों में लक्ष्मी पूजन के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं कस्बे के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों और कार्यालयों में कार्मिकों ने भी एक साथ मिलकर दीपावली मनाई। लोगों ने पटाखे छोड़े और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।

मंगलवार को मंदिरों में हुआ अन्नकूट महोत्सव-दीपावली के बाद मंगलवार को कस्बे के प्रमुख आराध्य मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर, राधा-दामोदर मंदिर, गोपाल जी मंदिर, बालाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गईं।मंदिरों में भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। अन्नकूट की झांकी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ग्रामीणों के साथ ही दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।
मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने झांकियों की सराहना की और एक-दूसरे को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट की शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन कस्बे में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बैंकों में अटके पशुपालकों के ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से मंजूरी दिलाएं : कलेक्टर स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों का नियमित फॉलोअप करन
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेमली तालाब के डूब क्षेत्र और आम रास्तों से हटेगा अवैध अतिक्रमण, कलेक्टर ने दिए निर्देश जनसुनवाई में 10 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अ
कलेक्टर ने जनसुनवाई में आमजनों की समस्याए सुनी और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
गोवर्धन पूजा के अवसर पर डॉ. आर.बी. यादव अस्पताल में हुआ अन्नकूट प्रसाद वितरण
Rewari10 Nov

गोवर्धन पूजा के अवसर पर डॉ. आर.बी. यादव अस्पताल में हुआ अन्नकूट प्रसाद वितरण

रेवाड़ी। (सुरेश सिहाग )गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार को डॉ. आर.बी. यादव अस्पताल, रेवाड़ी में धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!