धमतरी /नगरी :-मोदे और रानीगांव में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि रहे न.पं. अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धमतरी /नगरी/सिहावा:- गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सिहावा क्षेत्र के ग्राम – मोदे एवं रानीगांव में ग्रामवासियों के सहयोग से राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम मोदे में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सदस्य क्षमता साहू, रानीगांव सरपंच कुशलाल चतुर, लीलाधर साहू एवं मोदे सरपंच श्रीमती कालिंद्री कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से आमंत्रित डांस टीमों ने अपनी आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे।
इस दौरान बीबीसी क्लब मोदे के युवा साथियों द्वारा गांव में अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मंच पर सम्मान किया गया। युवाओं की इस पहल की अतिथियों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक सम्मान और सहयोग की अच्छी परंपरा बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था। इसी प्रसंग की स्मृति में गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के अनुरूप जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व है कि वे अपने गांव और नगर के लोगों के सुख-दुख तथा संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहें।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी परंपरा, लोकसंस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनप्रतिनिधियों को भी इन आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। अंत में उन्होंने ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी से पारंपरिक त्योहारों को उमंग, उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*सड़कों एवं डायवर्सन के समीप रेडियम युक्त साइनेज, पर्याप्त रोशनी तथा निर्माणाधीन पुल-पुलियों के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 14.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा कोंच थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाब में पराली जलाने के 5,785 मामले दर्ज, 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना अस्पतालों में बढ़ी सांस के…
पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।