Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

Star Institute के 72 फीसदी छात्र ‘ओ’-लेवल में रहे सफल

13 Nov 2026, 12:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Star Institute के 72 फीसदी छात्र 'ओ'-लेवल में रहे सफल - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

NIELIT O Level कंप्यूटर परीक्षा में STAR INSTITUTE का शानदार प्रदर्शन, 100 में से 72 विद्यार्थी सफल
भारत सरकार द्वारा संचालित O Level कंप्यूटर कोर्स की परीक्षा में संस्थान ने हासिल की 72 प्रतिशत सफलता। मुगलसराय।

कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके STAR INSTITUTE OF TECHNOLOGY & MANAGEMENT, रवि नगर, मुगलसराय ने NIELIT O Level कंप्यूटर कोर्स की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के कुल 100 विद्यार्थियों में से 72 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

इस शानदार परिणाम से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है। संस्थान के निदेशक दीपक कुमार ओझा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान के नियमित मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें कुशल, आत्मनिर्भर एवं रोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने का विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर निदेशक दीपक कुमार ओझा, शिक्षक सुमित वर्मा, मानस घोष, विनय कुमार, विवेक रस्तोगी, यस सोनी, प्रवीण एवं संध्या सागर सहित कई सफल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। STAR INSTITUTE OF TECHNOLOGY & MANAGEMENT
रवि नगर, मुगलसराय

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कासगंज के ब्लॉक अमांपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।
Kasganj13 Nov

कासगंज के ब्लॉक अमांपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बढ़ारी बनीं ब्लॉक चैंपियन। ---------------------- कासगंज। विकासखंड अमांपुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई टीचर की हत्याः बोली- अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रहे थे, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा- रेपिस्ट
अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव
Sonbhadra13 Nov

अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव

मलिया नदी छठ घाट पर नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का वैदिक अनुष्ठान शुरू, अयोध्या के आचार्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
कुशीनगर के जोकवा बाजार में नहर किनारे मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Kushinagar13 Nov

कुशीनगर के जोकवा बाजार में नहर किनारे मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता फाजिलनगर के जोकवा बाजार-मधुरिया मार्ग पर नहर किनारे शुक्रवार की दोपहर…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra13 Nov

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र।…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग
Azamgarh13 Nov

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!