Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव

13 Nov 2026, 06:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

मलिया नदी छठ घाट पर नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का वैदिक अनुष्ठान शुरू, अयोध्या के आचार्यों के मंत्रोच्चार से गूंजा पूरा क्षेत्र, शनिवार को विराजेंगे भगवान भास्कर और भोलेनाथ

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी ब्लॉक के महुली-फुलवार स्थित मलिया नदी छठ घाट पर आस्था और जनसहयोग की एक नई मिसाल कायम होने जा रही है। महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के अथक प्रयासों से नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर में शुक्रवार शाम चार बजे भगवान भास्कर एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान विधिवत प्रारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर फुलवार के वरिष्ठ समाजसेवी संजय श्रीवास्तव अपनी धर्मपत्नी प्रियंका श्रीवास्तव के साथ सपत्नीक यजमान के रूप में शामिल हुए।
अयोध्या धाम से पधारे विद्वान आचार्य तेजभान त्रिपाठी एवं अमन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ कराई। आचार्यों के मुखारविंद से निकले वेद मंत्रों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शुक्रवार से शुरू हुआ पूजन कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहेगा। शनिवार को विधिवत भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा एवं शिवलिंग की स्थापना की जाएगी।
इस भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण में ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निरंतर प्रयास, लगन और समर्पण से मलिया नदी के तट पर श्रद्धालुओं के लिए एक सुंदर धार्मिक स्थल तैयार हुआ है। मंदिर निर्माण से लेकर साज-सज्जा तक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। दुद्धी विधानसभा प्रभारी संजय सिंह धुर्वे ने भगवान भास्कर की प्रतिमा भेंट की, जबकि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने शिवलिंग प्रदान किया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी संजय श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर में टाइल्स लगवाने के साथ मंदिर के लिए घंटा भी भेंट किया। क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग ने इस धार्मिक कार्य को जनआस्था का केंद्र बना दिया है।
उधर, छठ महापर्व को लेकर छठ पूजा सेवा समिति महुली के अध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में पूरी टीम मलिया नदी छठ घाट को आकर्षक स्वरूप देने में जुटी हुई है। घाट तक पहुंचने वाले मार्ग की सजावट, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य अंतिम चरण में है। सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और छठ महापर्व की तैयारियों से महुली-फुलवार सहित आसपास के गांवों में धार्मिक उत्साह चरम पर है।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, विजेंद्र कन्नौजिया, राजकपूर कन्नौजिया, श्याम बिहारी कन्नौजिया, सुशील गुप्ता, अमरेश कुमार कन्नौजिया, राजनाथ गोस्वामी, राकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra13 Nov

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र।…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग
Azamgarh13 Nov

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक…

पूरी खबर पढ़ें →
कासगंज में अनियमितताओं के आरोप में सील्ड निजी अस्पताल पुनः चालू, स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर उठे सवाल।
Kasganj13 Nov

कासगंज में अनियमितताओं के आरोप में सील्ड निजी अस्पताल पुनः चालू, स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर उठे सवाल।

कासगंज। बिना मानकों के पूरा किए अकुशल चिकित्सकों द्वारा कासगंज में जारी है पहले तो प्राइवेट क्लिनिकों ब…

पूरी खबर पढ़ें →
कासगंज में अनियमितताओं के आरोप में सील्ड निजी अस्पताल पुनः चालू, स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर उठे सवाल।
Kasganj13 Nov

कासगंज में अनियमितताओं के आरोप में सील्ड निजी अस्पताल पुनः चालू, स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर उठे सवाल।

कासगंज। बिना मानकों के पूरा किए अकुशल चिकित्सकों द्वारा कासगंज में जारी है पहले तो प्राइवेट क्लिनिकों ब…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज से गोरखपुर तक चला सर्च ऑपरेशन कैंपियरगंज के भरगाई गांव के पास नदी में उतराता मिला शव, परिजनों की उम्मीदें टूटीं
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa13 Nov

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ, दीपक प्रताप देव ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ, दीपक प्रताप देव ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं भवनाथपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!