Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

एक करोड़ रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत किया शुभारंभ

13 Nov 2026, 08:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एक करोड़ रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत किया शुभारंभ - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महाराजगंज, 13 नवंबर। रिपोर्ट:बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

सदर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सदर विकास खंड की ग्राम सभा केवलापुर में केवलापुर से जिनवा टोला तक एक करोड़ रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत शुभारंभ किया।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से बेहतर आवागमन की सुविधा की अपेक्षा कर रहे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास, विरासत और संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

प्रदेश की योगी सरकार आज विकास और सुशासन का पर्याय बन चुकी है। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव, गरीब, किसान, युवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे।

विधायक ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि किसी क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक प्रगति का आधार भी होती हैं। अच्छी सड़क होने से जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होती है।

केवलापुर से जिनवा टोला तक बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनके विकास विजन का प्रमुख हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोपरि है। संबंधित कार्यदायी संस्था लाेक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद चौधरी, प्रधान राम सवारे यादव, प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, प्रधान पारिखन गुप्ता, शिवाकांत गुप्ता, प्रदीप भारती, अजीत यादव, रणविजय चौधरी, सहायक अभियंता कर्ण सिंह, अवर अभियंता योगेश तिवारी, अवर अभियंता पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई टीचर की हत्याः बोली- अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रहे थे, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा- रेपिस्ट
अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव
Sonbhadra13 Nov

अरविंद जायसवाल का संकल्प साकार, सूर्य मंदिर में सपत्नीक यजमान बने संजय श्रीवास्तव

मलिया नदी छठ घाट पर नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का वैदिक अनुष्ठान शुरू, अयोध्या के आचार्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
कुशीनगर के जोकवा बाजार में नहर किनारे मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Kushinagar13 Nov

कुशीनगर के जोकवा बाजार में नहर किनारे मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता फाजिलनगर के जोकवा बाजार-मधुरिया मार्ग पर नहर किनारे शुक्रवार की दोपहर…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra13 Nov

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र।…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग
Azamgarh13 Nov

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक जुटे लोग

आजमगढ़: फूलपुर में डाला छठ की तैयारियां तेज, पोखरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक…

पूरी खबर पढ़ें →
क्या बदलेंगे खन्ना के चुनावी समीकरण या दोबारा सत्ता मिलेगी आप को! पंजाब की सभी 117 सीटों पर फरवरी माह में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव!
Ludhiana13 Nov

क्या बदलेंगे खन्ना के चुनावी समीकरण या दोबारा सत्ता मिलेगी आप को! पंजाब की सभी 117 सीटों पर फरवरी माह में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव!

(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट) खन्ना, 13 नवंबर (विकास विजन) : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव फरवरी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!