Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korba

: खुले विद्युत पैनल और लटकते तारों के बीच हादसे का खतरा, कुछ दिन पहले इसी स्थान पर करंट से एक गौवंश की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई।

14 Nov 2026, 12:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
: खुले विद्युत पैनल और लटकते तारों के बीच हादसे का खतरा, कुछ दिन पहले इसी स्थान पर करंट से एक गौवंश की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई। - कोरबा, छत्तीसगढ़

⚡ पाली में बिजली विभाग की लापरवाही से फिर मंडरा रहा जानलेवा खतरा! गायत्री मंदिर के सामने खुले विद्युत पैनल से पहले जा चुकी है एक गौवंश की जान

पाली (जिला कोरबा, छत्तीसगढ़)।

पाली-पोड़ी मुख्य मार्ग पर गायत्री मंदिर के सामने लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर की बदहाल स्थिति अब गंभीर चिंता का विषय बन गई है। ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगा विद्युत पैनल खुला पड़ा है और आसपास बिजली के तार अव्यवस्थित तरीके से लटक रहे हैं। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

सबसे दुखद बात यह है कि स्थानीय जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले इसी स्थान पर करंट की चपेट में आने से एक गौवंश की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक यहां विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता दिखाई दे रही है।

एक बेजुबान गौवंश की जान जाने के बाद भी यदि खुले विद्युत पैनल और अव्यवस्थित तारों की समस्या बनी हुई है, तो यह बेहद गंभीर सवाल खड़ा करती है। आखिर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कब इस ओर ध्यान देंगे?

क्या विभाग किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

यह स्थान मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से लोगों और मवेशियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में खुले पैनल और असुरक्षित तार इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जनहित में मांग है कि बिजली विभाग के अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण करें। खुले विद्युत पैनल को सुरक्षित करवाएं, लटकते तारों को व्यवस्थित करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।

अब सवाल बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से है—एक बेजुबान की जान जाने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था कब दुरुस्त होगी? क्या किसी इंसान की जान जाने के बाद कार्रवाई होगी?

📍 स्थान: गायत्री मंदिर के सामने, पाली-पोड़ी मुख्य मार्ग, पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर में हुई FIR, पर बलौदाबाजार में कार्रवाई नहीं, 18 महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित*
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान

विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक

**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पहाड़ी पर विराजे कालवा बालाजी… जहां दाल-बाटी के भोग से प्रसन्न होते हैं हनुमान, मन्नत पूरी होने पर उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब
माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामय उपस्थिति में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमि पूजन संपन्न।
error: Content is protected !!