पंचकूला के सरकारी अस्पताल में करोड़ों रुपए का घोटाला, डाटा एंट्री ऑप्रेटर गिरफ्तार; 5 दिन के रिमांड पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में डी.एन.बी. (डिप्लोमेट ऑफ नैशनल बोर्ड) स्टाइपेंड के बिलों में करोड़ों रुपए की हेराफेरी के मामले में सैक्टर-7 थाना पुलिस ने डाटा एंट्री ऑप्रेटर राजेश मल्होत्रा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, वहां से पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर सरकारी धनराशि की रिकवरी और घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी खंगाला जा रहा है कि स्टाइपेंड बिलों में किस तरह बदलाव किए गए, फर्जी दस्तावेज कहां तैयार हुए और सरकारी रकम किन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
पुलिस अस्पताल के रिकॉर्ड, भुगतान विवरण और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच कर रही है। पी.एम.ओ.
की शिकायत पर खुला मामला
इस घोटाले का खुलासा अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पी. एम.ओ.) की शिकायत के बाद हुआ था।
अस्पताल प्रशासन ने 14 अक्तूबर को पुलिस उपायुक्त को शिकायत देकर बिलों में अनियमितताओं और सरकारी धन के संदिग्ध हस्तांतरण की जानकारी दी थी। गड़बड़ी और संदिग्ध खातों में रकम ट्रांसफर होने के तथ्य इसके बाद गठित आंतरिक कमेटी की जांच में बिलों में बड़े स्तर पर तथ्य सामने आए।
इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…
पूरी खबर पढ़ें →
#वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक फरार बयाना…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।