Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा के 398 सरकारी स्कूलों में पेयजल के सैंपल फेल; बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा, शिक्षा विभाग ने दिए सुधार के निर्देश

16 Nov 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा के 398 सरकारी स्कूलों में पेयजल के सैंपल फेल; बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा, शिक्षा विभाग ने दिए सुधार के निर्देश - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए गए अभियान में 398 पानी की टंकियों के सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

इससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूलों में पेयजल व्यवस्था सुधारने और स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के 14,297 स्कूलों में पेयजल व्यवस्था को लेकर सैंपलिंग की गई। इनमें से 6,469 स्कूलों में जांच के दौरान 398 पानी की टंकियों के सैंपल ठीक नहीं पाए गए।

वहीं, 7,828 स्कूल ऐसे हैं, जहां अभी पानी की जांच नहीं हो सकी। दूसरी ओर छह हजार से अधिक स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता संतोषजनक मिली है।

सैंपल फेल होने के बाद अब संबंधित स्कूलों में टंकियों की सफाई, पेयजल व्यवस्था की मरम्मत और दोबारा जांच कराने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री के गृह जिले के 28 स्कूलों में भी पानी पीने योग्य नहीं
इस रिपोर्ट में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत के 28 स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली।

इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में भी 20 स्कूलों की पानी की टंकियों के सैंपल संतोषजनक नहीं पाए गए। पंचकूला में ही शिक्षा विभाग का मुख्यालय स्थित है।

इसी तरह जींद जिले के 34 स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता खराब मिली। यहां करीब 237 स्कूलों में जाकर पानी की जांच की गई थी।

महेंद्रगढ़ के 23 स्कूलों में भी पानी के सैंपल ठीक नहीं पाए गए। कैथल, पलवल, रेवाड़ी और सोनीपत सहित अन्य जिलों में भी पेयजल व्यवस्था को लेकर कमियां सामने आई हैं।

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार पलवल के 56 स्कूलों में पानी की टंकियों की स्थिति ठीक नहीं मिली। रेवाड़ी में 36 और सोनीपत में 40 स्कूलों के पेयजल सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि समस्या किसी एक जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी स्कूलों की पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी की जरूरत है। जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने की जांच
दरअसल, जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहुंचकर पानी की टंकियों से सैंपल एकत्रित किए थे।

इनकी जांच के बाद कई स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता से जुड़ी कमियां सामने आईं। रिपोर्ट शिक्षा विभाग के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

खास बात यह है कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से अक्सर संतोषजनक व्यवस्था होने की रिपोर्ट दी जाती है। इनमें स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

लेकिन पानी के सैंपल फेल होने से अब स्कूलों में सुविधाओं के दावों और जमीनी स्थिति की नियमित जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की बैठकों में कई बार स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने और समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

जहां भी लापरवाही या शिकायत सामने आएगी, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाह लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अब विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन स्कूलों में तत्काल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की है, जहां सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

साथ ही जिन 7,828 स्कूलों में अभी जांच नहीं हुई है, वहां भी पेयजल की गुणवत्ता की जांच पूरी करना जरूरी होगा। आने वाले दिनों में स्कूलों की पानी की टंकियों की सफाई, मरम्मत और नियमित सैंपलिंग को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने की संभावना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में धारा 185 के तहत कार्रवाई, एसपी अभिनय विश्वकर्म
आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प
Uttar Bastar Kanker24 Nov

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प

रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…

पूरी खबर पढ़ें →
वैर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली बनी कौतूहल का विषय #वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, भरतपुर जिले के वैर
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा
Mungeli24 Nov

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!