नरयावली के विकास को मिलेगी नई गति, दो बड़े पुलों के निर्माण को 24.09 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुल-पुलियों के माध्यम से आवागमन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के सतत प्रयासों से क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण को शासन से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
इनमें हीरापुर–रामछायरी मार्ग पर 120 मीटर लंबाई के पुल हेतु 738.50 लाख रुपये तथा ईशुरवारा–खाकरोन मार्ग पर 200 मीटर लंबाई के पुल हेतु 1670.70 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है। दोनों परियोजनाओं पर कुल 2409.20 लाख रुपये अर्थात लगभग 24.09 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
इन पुलों का निर्माण क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। बरसात के दिनों में जलभराव एवं नदी-नालों के कारण आवागमन में आने वाली बाधाओं को दूर करने, ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने तथा गांवों के बीच सड़क संपर्क को सुगम बनाने में इनकी अहम भूमिका रहेगी।
इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
विकास की दृष्टि से इन दोनों स्वीकृतियों का महत्व केवल पुल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ये क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और ग्रामीण अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगी। विधायक लारिया द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में यह स्वीकृति नरयावली विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली है।
दोनों पुलों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा, ग्रामीण संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को विस्तार मिलेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र (274), अयोध्या। पटेल प्रगति समिति, अयोध्या द्वारा आयोजित पटेल समाज सम्मान समारोह एवं स्नेह…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।