Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट

22 Nov 2026, 03:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया।

विधायक लारिया ने खुरई मार्ग एन.एच.-14 से नगना ढोंगा–बरोदिया, बालाजी मंदिर चौराहा सागर से रजौआ तथा पुरानी सड़क से जिंदा (सेमराबाग) मार्ग के मजबूतीकरण कार्यों की स्वीकृति का विषय रखा। साथ ही बम्होरी–गढ़पहरा हाईवे सड़क चौड़ीकरण एवं पथरिया जाट–पामाखेड़ी–सानोधा–कर्रापुर (सागर–कानपुर हाईवे) मार्ग की स्थायी वित्तीय समिति से प्रशासकीय स्वीकृति और मकरोनिया से जीरो माइल्स सिविल लाइन सिटी लिंक व्हाइट टॉप रोड पर विद्युतीकरण कार्य सम्मिलित किए जाने की आवश्यकता से मंत्री को अवगत कराया।

विधायक लारिया ने क्षेत्रीय विकास और जनसुविधा से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। मंत्री राकेश सिंह ने प्रस्तुत विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर जिले को मिली नई सौगात, अब जिले में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच; विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया केंद्र का शुभारंभ
Maihar22 Nov

मैहर जिले को मिली नई सौगात, अब जिले में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच; विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया केंद्र का शुभारंभ

मैहर। मैहर जिले के वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को अब वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जि
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीक
error: Content is protected !!