Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Patna

बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यों को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश!

18 Nov 2026, 04:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यों को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश! - पटना, बिहार

🚨 बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यों को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश!

रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम

बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की बुधवार को समीक्षा की गई। माननीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में विभिन्न जिलों में सर्वे कार्यों की प्रगति और उसमें आ रही समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली गई।

बैठक में मंत्री ने सर्वेक्षण कार्यों को गति देने पर जोर दिया। वहीं विभाग के सचिव जय सिंह ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से सर्वे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सर्वे कार्य में आने वाली बाधाओं का जल्द समाधान करें, रैयतों की शिकायतों को प्राथमिकता दें और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में भूमि सर्वेक्षण कार्यों में कितनी तेजी आती है।

आपके जिले में जमीन सर्वे का काम कहां तक पहुंचा है? कमेंट में अपने जिले का नाम जरूर बताएं।

#BiharLandSurvey #DilipJaiswal #SamratChoudhary #BiharLandSurvey2026 #BhumiSurvey #JaminSurvey #BiharRevenueDepartment #LandSettlement #BiharGovernment #BiharNews #BiharUpdate #GovernmentOfBihar #IPRDBihar #BiharBreakingNews #AagazTime

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चुरहट विधायक अजय सिंह का खुलासा, अगर दिग्विजय और कमलनाथ चाहते तो 2020 में न गिरती कांग्रेस की सरकार
Sagar22 Nov

चुरहट विधायक अजय सिंह का खुलासा, अगर दिग्विजय और कमलनाथ चाहते तो 2020 में न गिरती कांग्रेस की सरकार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
खुरई ब्लाक में नरेन नदी पुल हेतु 333.58 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिली
Sagar22 Nov

खुरई ब्लाक में नरेन नदी पुल हेतु 333.58 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिली

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
error: Content is protected !!