Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं: अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं

18 Nov 2026, 07:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं: अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था। वह पैसे लेकर हत्याएं करता था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात पता चला कि वाहिद शहर में छिपा है और भागने की फिराक में है। टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं। वह सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से एसपी प्राची सिंह बाल-बाल बच गईं।

मुठभेड़ रात 12 बजे जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शिव बाबा मंदिर के पास हुई। वाहिद गाजीपुर के बहरियाबाद का रहने वाला था। वह बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर 35 केस दर्ज थे। वह गोरखपुर के कैंट थाने से भी वॉन्टेड था।

4 पॉइंट में एनकाउंटर की पूरी कहानी समझिए-

1. एसपी प्राची सिंह ने बताया- 17 नवंबर को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। थाना अकबरपुर के शिव बाबा धाम के पास पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। मैं भी SOG टीम के साथ पहुंची। रात 12 बजे तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार 2 संदिग्धों ने बैरियर पार करने की कोशिश की।

2. रोकने पर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे थाना प्रभारी घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। टीम ने उनकी घेराबंदी की, लेकिन एक बदमाश भाग गया। दूसरा बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।
4. घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी (CHC) ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4. मृतक की शिनाख्त वाहिद अंसारी पुत्र अबूबकर के रूप में हुई। सीसीटीएनएस (CCTNS) में जांच करने पर पता चला कि उस पर लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 35 मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस के मुताबिक, काफी समय पहले वाहिद गाजीपुर से सुल्तानपुर में शिफ्ट हो गया था। वहां उसने लव मैरिज कर ली थी। फिर वहीं से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

गोरखपुर कैंट थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि असलहा तस्कर बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी अभी हाल ही में हुई है। पूछताछ में गाजीपुर के वाहिद अंसारी का भी नाम असलहा तस्करी में आया था। इसके बाद से वाहिद अंसारी को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया था। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी थी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने संभाला कार्यभार, प्रीतम श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई
Gonda18 Nov

नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने संभाला कार्यभार, प्रीतम श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई

कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
एएसपी को बैग में गांजा रखवाना पड़ा भारी, मुख्यमंत्री यादव का कड़ा एक्शन आधा दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Sagar18 Nov

एएसपी को बैग में गांजा रखवाना पड़ा भारी, मुख्यमंत्री यादव का कड़ा एक्शन आधा दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिवनी जिले में होटल में ठहरे एक प्रेमी जोड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम में हुएसम्मिलित
संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी
Mahrajganj18 Nov

संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी

महराजगंज: संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी महराजगंज। उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
परसामलिक पुलिस ने बुधवार को 17 साल पुराने मुकदमे में एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj18 Nov

परसामलिक पुलिस ने बुधवार को 17 साल पुराने मुकदमे में एक वारंटी को किया गिरफ्तार

17 साल पुराने मुकदमे में 65 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने गांव से दबोचा - थाना परसा…

पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ा
Mahrajganj18 Nov

नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ा

नौतनवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को भेजा न्यायालय नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!