श्री लक्ष्मण जी भगवान के मंदिर में भव्य छप्पन भोग महोत्सव आयोजित, महाप्रसादी के लिए उमड़े श्रद्धालु
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता — दुर्गालाल पालीवाल
बेगू । नगर के सदर बाजार मे स्थित भगवान श्री लक्ष्मण जी के मंदिर में बुधवार को विशाल छप्पन भोग महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर भगवान लाडले लखन लाल का विशेष मनोहारी शृंगार कर उन्हें 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
महोत्सव के तहत शाम 6:30 बजे विधि-विधान के साथ भव्य महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में महाप्रसादी वितरण शुरू हुआ। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिला, पुरुष एवं बच्चों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान 'श्री लाडले लखन लाल की जय' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों एवं सेवादारों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#अस्तबल_बना_स्कूल : भरतपुर जिले में बयाना क्षेत्र के बीरमपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगला खुशहालीराम का…
पूरी खबर पढ़ें →
#औचक_निरीक्षण : भरतपुर शहर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पेट्रोल पंपों पर हो रही संभावित गड़बड़ियों…
पूरी खबर पढ़ें →
#पर्यटकों_की_पलटी_बस : भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सेवर क्षेत्र में स्थित भवनपुरा गांव के पास यूनाइटेड…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News#रुदावल-उच्चैन क्षेत्र को जयपुर के लिए रोडवेज बस की सौगात, भरतपुर डिपो ने शुरू की सीधी बस सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
#चुनावी_रंजिश : डीग जिले के गुनसारा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने बेहद हिंसक और खौफनाक रूप…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsश्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन की उठी मांग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जल्द आयोजन का आश्वासन विधायक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।