छग.माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं,12वीं, बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है । प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा 12 मार्च 2027 से शुरु होकर 08 अप्रैल 2027 तक चलेंगी,और कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 13 मार्च 2027 से शूरू होकर 05 अप्रैल 2027 तक चलेंगी ।
कक्षा बारहवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। कक्षा बारहवीं बोर्ड का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा, कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के पहले दिन तीसरी भाषा की परीक्षा देनी होगी।
नियमित छात्रों की प्रायोगिक और प्रोजेक्ट परीक्षाएं 01 जनवरी2027 से 20 जनवरी2027 के बीच आयोजित की जायेंगी। वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में 09 बजे तक पहुंचना होगा, सुबह 09:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 09:10 बजे प्रश्न पत्र वितरित किए जायेंगे, इसके बाद परीक्षार्थी सुबह 09:15 बजे से उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिख सकेंगे।
कक्षा बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत समय सारणी माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से पहले तय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वनांचल ग्राम छीता पड़रिया में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं भगवान बिरसा मुंडा:…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर (छ.ग.) - विकासखंड ओड़गी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेंद्रा में पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा कराए जा रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
कोंडागांव/केशकाल: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाटामारी (केशकाल) में मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज के…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं 9131340270 मगरलोड (धमतरी ) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों के समर्थन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश पुलिस की महत्वाकांक्षी ‘सृजन योजना’ के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
झुंझुनूं(निलेश मुदगल)। श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।