Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sakti

प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है भगवान बिरसा… पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर

19 Nov 2026, 09:48 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है भगवान बिरसा... पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर - सक्ती, छत्तीसगढ़

वनांचल ग्राम छीता पड़रिया में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित

प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं भगवान बिरसा मुंडा: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर

बिरसा मुंडा अल्पायु में ही जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हुए बलिदान: अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती समाचार- वनांचल एवं जनजातीय ग्राम छीता पड़रिया में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कर महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी हैं तो वहीं वीर नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद किया। जनजातीय गौरव दिवस की अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग(NHRSJC) लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उलगुलान' से 'जनजातीय गौरव दिवस' तक की गाथा का बखान करते
हुए कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं जिन्होंने अल्पायु में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए आजादी के यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति के साथ अपने बलिदान से समाज को राष्ट्र के प्रति सर्वस्व समर्पण का संदेश दिया, तब उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डा भुनेश्वरी पैंकरा ने उपस्थित छात्राओं से आग्रह किया आधुनिकता की दौड़ में शामिल होने के बावजूद हम अपने मूल संस्कृति एवं परंपरा को बनाए रखें क्योंकि हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा श्रेष्ठ और समृद्ध है।
जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ पश्चात संतोष सिदार सरपंच ने स्वागत भाषण किया तो वहीं हाइयर सेकेंडरी स्कूल छीता पंडरिया की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजकों के द्वारा जनजातीय विभूतियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
इन पलों में NHRSJC के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने सफल मंच संचालन किया तो वहीं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू, मानवाधिकार संगठन के कांता यादव, फागूलाल, प्रेमलाल गबेल, पालूराम चंद्रा, बलदेव साहू (सरपंच खमरिया), कमलेश चौहान के साथ ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही जहां पर प्रतिभाशाली छात्राओं एवं मितानिनों को ग्राम पंचायत की ओर से साड़ी भेंट कर अभिनंदन किया गया। जनजातीय अंचल में प्रथम बार आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों ने सरपंच एवं ग्राम पंचायत का सराहनीय कदम बताया।

वनांचल ग्राम छीता पड़रिया में पहली बार हर्षोल्लास से मना जनजातीय गौरव दिवस

• प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी हैं भगवान बिरसा मुंडा: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर
• जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अल्पायु में बलिदान हुए बिरसा मुंडा: अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्ती/जैजैपुर (ब्यूरो)। वनांचल एवं जनजातीय बाहुल्य ग्राम छीता पड़रिया में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। जनजातीय अंचल में पहली बार आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में वक्ताओं ने अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी हैं, वहीं वीर नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रथम जनजातीय क्रांतिकारी के रूप में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (NHRSJC) लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने 'उलगुलान' से 'जनजातीय गौरव दिवस' तक की ऐतिहासिक गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने अल्पायु में ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र के प्रति सर्वस्व समर्पण का संदेश दिया। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आधुनिकता के साथ मूल संस्कृति को बचाए रखें: डॉ. पैंकरा
विशिष्ट अतिथि एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में शामिल होने के बावजूद हमें अपनी मूल संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व में श्रेष्ठ और समृद्ध बताया। वहीं, जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
प्रतिभाओं और मितानिनों का हुआ सम्मान
समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ग्राम के सरपंच संतोष सिदार ने स्वागत भाषण दिया, जबकि हायर सेकेंडरी स्कूल छीता पड़रिया की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान आयोजकों द्वारा जनजातीय विभूतियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही, ग्राम पंचायत की ओर से प्रतिभाशाली छात्राओं और मितानिनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच का सफल संचालन NHRSJC के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने किया। इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू, मानवाधिकार संगठन के कांता यादव, फागूलाल, प्रेमलाल गबेल, पालूराम चंद्रा, खमरिया सरपंच बलदेव साहू, कमलेश चौहान सहित ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, शिक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने ग्राम पंचायत के इस प्रथम प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट
Dhamtari19 Nov

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट

कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : धमतरी : जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के लगातार प्रयास बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर,87.60 करोड़ की बड़ी सौगात सांकरा से घटुला–बेलरगांव और जैतपुरी सड़क का होगा कायाकल्प
लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण
Dhamtari19 Nov

लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270 लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन केंद्र के…

पूरी खबर पढ़ें →
मगरलोड में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, फूड पार्क और इंडस्ट्रीयल क्लस्टरों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*
Dhamtari19 Nov

मगरलोड में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, फूड पार्क और इंडस्ट्रीयल क्लस्टरों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. :- 9131340270 मगरलोड में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, फूड…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा
Dhamtari19 Nov

ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा

ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!