प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन का संदेश,परीक्षण, कपिंग थेरेपी और सुजोक चिकित्सा के दिए व्यावहारिक प्रशिक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झुंझुनूं(निलेश मुदगल)। श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न विधाओं की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली में इनके महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. महेश कुमार, प्रोफेसर, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय सीकर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक चौरसिया, मेडिकल ऑफिसर, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला के दौरान अतिथियों ने नाड़ी परीक्षण विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इसके साथ ही कपिंग थेरेपी एवं सुजोक चिकित्सा के व्यावहारिक सत्र आयोजित कर उनकी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता, विभिन्न उपचार पद्धतियों तथा प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
इस अवसर पर आयुष विभाग प्रभारी डॉ. उज्ज्वल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में संचालित आयुष चिकित्सा की विभिन्न विधाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने अपने संबोधन में प्रकृति एवं पंचमहाभूतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता एवं डॉ. अपर्णा ने किया। इस अवसर पर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजु सिंह सहित डॉ. अनूप, डॉ. नीरज, डॉ. मीनू, डॉ. सीमा, डॉ. अश्वनी, डॉ. नवीन, डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. अनंता, मंजरी कुमारी एवं उमेश कुमार सहित समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उस्मान मोहम्मद जहाजपुर (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज) कांग्रेस की नई सूची में राजस्थान के धीरज गुर्जर का…
पूरी खबर पढ़ें →
13 टेबलों पर होगी मतगणना, 48 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला रिटर्निंग अधिकारी राणावत ने बांगड़ महाविद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण…
पूरी खबर पढ़ें →
फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
#एक_ओर_घोटाला : सीएम सिटी भरतपुर में आरबीएम अस्पताल की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर एक बेहद गंभीर और चौंकाने…
पूरी खबर पढ़ें →
धुंध को लेकर रेवाड़ी पुलिस की एडवाइजरी, वाहन चालक बरतें विशेष सावधानी रेवाडी-संवाददाता डॉ. राजकुमार यादव: सुबह और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।