भरतपुर जिले में घोटाला

#एक_ओर_घोटाला : सीएम सिटी भरतपुर में आरबीएम अस्पताल की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरबीएम अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमओ) के खिलाफ कथित संगठित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग जैसे संगीन आरोपों की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा पहुंची है। उक्त आरोपों को लेकर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (जयपुर) ने कड़ा रुख अपनाते हुए श्री जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज (भरतपुर) के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से बिंदुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। उक्त मामले में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव लोकेश कुमार सहल के 2 नवंबर 2026 को डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश ने पूरे चिकित्सा महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायत में पीएमओ पर केवल आर्थिक घोटालों और सरकारी धन के दुरुपयोग के ही नहीं है बल्कि वैधानिक प्रावधानों के गंभीर उल्लंघन, प्रशासनिक कदाचार, महिलाओं के यौन उत्पीड़न और मरीजों की जान जोखिम में डालने जैसे बेहद संवेदनशील और आपराधिक प्रवृत्ति के आरोप लगाए हैं। आरबीएम अस्पताल में घटित हुए इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग उठाई गई है, जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 18 सितंबर 2026 के पूर्व निर्देशों के क्रम में अब निदेशालय ने सख्ती दिखाई है। प्रशासनिक गलियारों में इस बात की तीव्र चर्चा है कि सीएमओ से सीधे जवाब-तलबी होने के कारण अब इस मामले पर पर्दा डालना नामुमकिन होगा और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अतिशीघ्र निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







