हाई सिक्युरीटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाने वाले के खिलाफ विशेष जांच अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ आरटीओ ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के तीनों आरटीओ कार्यालयों की ओर से 20 नवंबर 2026 से लेकर 30 नवंबर 2026 तक शहर में सभी प्रकार के वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव परिवहन की अधयक्षता में 17 नवंबर 2026 को समीक्षा बैठक की गई, जिसमें वाहनों पर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए , जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने 19 नवंबर 2026 को राज्य के सभी प्रादेशिक और उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों को विशेष अभियान चलाए जानें के निर्देश जारी किए। इस विशेष जांच अभियान में चार पहिए, दो पहिए, तिपहिया सभी प्रकार के वाहनों कई जांच की जायेगी।
नागपुर शहर के सभी प्रमुख मार्गो, राष्ट्रीय राजमार्गों, जांच नाकों ,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, में आरटीओ के दस्ते और स्थानीय यातायात पुलिस संयुक्त रूप से मिलकर कार्यवाही करेंगे। परिवहन विभाग ने सभी प्रकार के वाहन चालकों से यह अपील की है कि जिन्होनें अभीतक अपने वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाए हैं , वे शीघ्र ही यह नंबर प्लेट जरूर लगवा लें, जिससे कि जुर्माने से बच सकें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आप सभी से निवेदन हे कि जिस किसी को दिखे इस नंबर पर फोन करे बुजुर्ग सबके होते…
पूरी खबर पढ़ें →
जालंधर 20 नवंबर (परमिंदर सिंह ) : संत शिरोमणि स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं परम तपस्विनी 'मां' शकुंतला…
पूरी खबर पढ़ें →
भैरुंदा। पंचायत समिति भैरुंदा के सभागार में विकास अधिकारी सीमा गोड़ की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना। ---------------------- कासगंज। महेंद्र इण्टर कॉलेज, गढ़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 19 नवंबर 2026 जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के कुशल…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: राज्य के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों के कामकाज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।