Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

पूर्व मंत्री चौधरी फूलचंद मुलाना का निधन प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति : विजय सोमाणी

21 Nov 2026, 03:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पूर्व मंत्री चौधरी फूलचंद मुलाना का निधन प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति : विजय सोमाणी - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग ) हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी फूलचंद मुलाना (85) के निधन पर राष्ट्रीय नवचेतना मंच के अखिल भारतीय संयोजक जननेता विजय सोमाणी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत नेता को अद्वितीय व्यक्तित्व का धनी और सामाजिक नेता बताते हुए कहा कि उनका इस संसार से चला जाना प्रदेश की राजनीति और जनता के लिए अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित थे। मोहाली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

जननेता विजय सोमाणी ने बताया कि चौधरी फूलचंद मुलाना का जिला रेवाड़ी में सोमाणी परिवार से पारिवारिक संबंध रहा। शिक्षा मंत्री रहते हुए देश – विदेश और विभिन्न राज्यों के दौरों में भी विजय सोमाणी उनके साथ रहे, जिसमें उनको काफी नई बातें सीखने को मिलीं।

सोमाणी ने बताया कि मुलाना ने अपने जीवन में विभिन्न पदों पर सेवा देते हुए सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज उनके बेटे वरुण मुलाना देश की संसद के सदस्य हैं और पुत्रवधू पूजा हरियाणा विधानसभा की सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि अपने परिवार की कमजोर स्थिति के बावजूद वे आंकड़े के पत्ते बांधकर बालू रेत पर चलकर स्कूल जाते थे। अपने जीवन में झेली कठिनाइयों से मिले अनुभव ने उनको गरीबों के प्रति दया भाव रखते हुए सामाजिक नेता के रूप में स्थापित कर दिल्ली से चंडीगढ़ तक की राह दिखाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभालते हुए दिवंगत शख्सियत ने भारतीय संविधान में सामाजिक एकता को मजबूत करने के प्रावधानों को साकार रूप देने के लिए बेहतर ढंग से काम किया। जननेता विजय सोमाणी ने कहा कि चौधरी फूलचंद मुलाना के पुत्र वरुण चौधरी ने सांसद के रूप में और पुत्रवधु पूजा चौधरी ने विधायक के रूप में प्रदेश की सेवा की है।

अब वरुण चौधरी अपने पिता के दिखलाए मार्ग पर चल रहे हैं। जननेता विजय सोमाणी ने कहा कि दिवंगत शख्सियत के निधन उनके और उनके परिवार के लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक क्षति से, जिससे उनके राजनीतिक जीवन में एक बड़ा शून्य बन गया है, जोकि जीवन पर्यंत भर पाना संभव नहीं।

उन्होंने मुलाना परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिगंवत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa21 Nov

गढ़वा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म के नाम पर अधिक वसूली करने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई

गढ़वा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म के नाम पर अधिक वसूली करने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई उपायुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
कुठला बस्ती रोड पर फूटी पेयजल पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद कटनी। शहर के कुठला बस्ती रोड पर पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पाइ
हादसे में घायल हुए पति की भी इलाज की दौरान हुई मौत, पत्नी की मौके पर ही हो गई थी मौत। खेत में जल रही पराली के चलते हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा
: पत्नीला 5 कोटी, मुलाला 1 कोटी! घटस्फोट देताना सुप्रीम कोर्टाचा मोठा आदेश नवी दिल्लीहून मोठी बातमी समोर आली आहे. सुप्रीम कोर्टाने एका प्रदीर्घ वैवाहिक वादात विवाह संपुष्टात आणता
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!