बार-बेंच के बेहतर तालमेल से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज – बार-बेंच के बेहतर तालमेल से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत –
महराजगंज।
न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। दोनों के आपसी सहयोग से ही वादकारियों को समयबद्ध और सुलभ न्याय दिलाने का लक्ष्य पूरा हो सकता है। यह बातें नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के स्वागत समारोह में कहीं।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, महराजगंज के संघ भवन में आयोजित समारोह में संघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला और महामंत्री आनंद प्रकाश पांडेय एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बार और बेंच के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग से न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि वादकारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें सुलभ एवं त्वरित न्याय मिल सके।
उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास को समग्र विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा, तभी समाज और देश का वास्तविक विकास संभव होगा। इस दिशा में अधिवक्ताओं की भूमिका और उनका सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, केशव पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्र, जगदम्बा गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव, जितेन्द्र लाल श्रीवास्तव, रामप्रसाद पटेल और सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज - शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! महराजगंज में पुलिस का ऑपरेशन कार-ओ-बार, ब्रेथ…
पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई - मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ SSB की मुहिम, सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मदर…
पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल तहसील में विधायक, डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की सख्त…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली और उत्तराखंड के महिला-पुरुष, 40 महंगे मोबाइल बरामद; 14 वनप्लस और 8…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज ब्रेकिंग: तालाब में डूबकर 38 वर्षीय ओमप्रकाश लापता, SDRF ने संभाला मोर्चा रातभर ग्रामीणों ने की तलाश,…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन सेफ फ्यूचर’, ओवरस्पीड वाहनों पर कसेगा शिकंजा परतावल-गोरखपुर हाईवे पर स्पीड राडार गन से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।