गोंडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर आनंद फिलिंग स्टेशन के पास बीती रात करीब नौ बजे सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार अतुल उर्फ अंशु और अमित विश्वकर्मा बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आनंद फिलिंग स्टेशन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने अतुल उर्फ अंशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित विश्वकर्मा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया।
युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की जानकारी दी जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कासगंज के बी ए बी इण्टर कॉलेज में होगा अभ्यास,प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण। ----------------------------------------------------------------- कासगंज (डिजिटल डेस्क)। उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता अंगद यादव अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जरूरतमंदों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।