Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में

22 Nov 2026, 02:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में - कटनी, मध्य प्रदेश

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में मिला अवैध भंडारण; पहले भी 301.50 क्विंटल धान से भरा ट्रक पकड़ा जा चुका है

कटनी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल ने रीठी तहसील के ग्राम मोहास में बड़ी कार्रवाई करते हुए 179 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लगे व्यापारियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।

व्यापारी के परिसर में मिला 179 क्विंटल धान

कृषि उपज मंडी के भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम जितेंद्र पटेल ने बताया कि तहसीलदार रीठी आकांक्षा चौरसिया के नेतृत्व में गठित प्रशासनिक टीम ने 21 नवंबर को ग्राम मोहास में व्यापारी जीतू पटेल के परिसर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में 179 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही संपूर्ण धान जब्त कर लिया।

मंडी अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण, परिवहन और अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच के बाद कृषि उपज मंडी समिति कटनी द्वारा नियमानुसार दांडिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया के साथ कृषि उपज मंडी के उप निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, विकास नारायण मिश्रा एवं प्रशांत मौर्य मौजूद रहे।

पहले भी पकड़ा जा चुका है 301.50 क्विंटल धान

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी उड़नदस्ता दल ने कटनी-जबलपुर बायपास पर बिना वैध दस्तावेजों के 301.50 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक पकड़ा था। इस मामले में 88 हजार 930 रुपये का दांडिक शुल्क वसूल किया गया था। साथ ही मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 (4) के तहत प्रकरण तैयार कर कार्रवाई की गई थी।

प्रशासन की लगातार कार्रवाई से स्पष्ट है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अवैध भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
मोबाइल: 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कासगंज में आज शाम 6बजे गूंजेगा हवाई हमले का सायरन, नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए होगा” ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’।
Kasganj22 Nov

कासगंज में आज शाम 6बजे गूंजेगा हवाई हमले का सायरन, नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए होगा” ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’।

कासगंज के बी ए बी इण्टर कॉलेज में होगा अभ्यास,प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण। ----------------------------------------------------------------- कासगंज (डिजिटल डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर जिले को मिली नई सौगात, अब जिले में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच; विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया केंद्र का शुभारंभ
Maihar22 Nov

मैहर जिले को मिली नई सौगात, अब जिले में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच; विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया केंद्र का शुभारंभ

मैहर। मैहर जिले के वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को अब वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા NH-47 પર બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામ યથાવત્, ટ્રાફિક વ્યવસ્થાની જવાબદારી પોલીસ પર?
Surendranagar22 Nov

ચોટીલા NH-47 પર બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામ યથાવત્, ટ્રાફિક વ્યવસ્થાની જવાબદારી પોલીસ પર?

ચોટીલા: ચોટીલા NH-47 હાઈવે પર રોડના કામકાજને કારણે બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામની સમસ્યા યથાવત્ જોવા મળી હતી. યોગ્ય…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जि
40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति
Dhamtari22 Nov

40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे 229 पटवारियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
error: Content is protected !!