Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जि

22 Nov 2026, 02:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जि - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद

जिला चिकित्सालय में 50 नवजात शिशुओं को भी दी गई पोलियो की खुराक, जिले में 1.73 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य; 1,670 बूथों पर तैनात रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी

कटनी। जिले में रविवार, 22 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय कटनी के मातृ एवं शिशु परिचर्या भवन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरन प्रीत कौर की पुत्री देवांशी (4 वर्ष) एवं पुत्र तेजस (ढाई वर्ष) को भी पोलियो की खुराक पिलाई। इसके बाद जिला चिकित्सालय में जन्मे 50 नवजात शिशुओं को भी पोलियो की दवा दी गई।

कोई भी पात्र बच्चा दवा पीने से न छूटे : कलेक्टर

कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाए।

1 लाख 73 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 73 हजार 153 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1,670 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।

बूथ दिवस पर दवा पीने से छूटे बच्चों को अभियान के दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की 3,354 टीकाकरण कर्मचारी टीमों द्वारा घर-घर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 162 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के नितिन तपा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
मोबाइल: 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कासगंज में आज शाम 6बजे गूंजेगा हवाई हमले का सायरन, नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए होगा” ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’।
Kasganj22 Nov

कासगंज में आज शाम 6बजे गूंजेगा हवाई हमले का सायरन, नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए होगा” ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’।

कासगंज के बी ए बी इण्टर कॉलेज में होगा अभ्यास,प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण। ----------------------------------------------------------------- कासगंज (डिजिटल डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर जिले को मिली नई सौगात, अब जिले में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच; विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया केंद्र का शुभारंभ
Maihar22 Nov

मैहर जिले को मिली नई सौगात, अब जिले में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच; विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया केंद्र का शुभारंभ

मैहर। मैहर जिले के वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को अब वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા NH-47 પર બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામ યથાવત્, ટ્રાફિક વ્યવસ્થાની જવાબદારી પોલીસ પર?
Surendranagar22 Nov

ચોટીલા NH-47 પર બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામ યથાવત્, ટ્રાફિક વ્યવસ્થાની જવાબદારી પોલીસ પર?

ચોટીલા: ચોટીલા NH-47 હાઈવે પર રોડના કામકાજને કારણે બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામની સમસ્યા યથાવત્ જોવા મળી હતી. યોગ્ય…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में
40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति
Dhamtari22 Nov

40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे 229 पटवारियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
error: Content is protected !!