सांकरा में पटपर झांकी की धूम, उमड़ा जनसैलाब आंधी-तूफान और बारिश की संभावना के बीच भी हजारों की भीड़, आयोजन समिति ने ग्रामीणों का जताया आभार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सांकरा में पटपर झांकी की धूम, उमड़ा जनसैलाब
आंधी-तूफान और बारिश की संभावना के बीच भी हजारों की भीड़, आयोजन समिति ने ग्रामीणों का जताया आभार
सांकरा। ग्राम सांकरा में आयोजित पटपर झांकी कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हल्की बारिश और घने बादलों के बीच मौसम खराब होने की संभावना के बावजूद ग्रामीणों और युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कि कई स्थानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
आंधी-तूफान जैसे मौसम के बीच भी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा बनी हुई है। गांव के युवाओं और आयोजन समिति ने बेहतर व्यवस्था एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेश फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भारतीय हिंदू फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष हितेश महेश सिन्हा के प्रति भी ग्रामीणों और युवाओं ने आभार जताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीर साहू, यतीश साहू, डेविड साहू, जितेंद्र साहू, कान्हा साहू, भारत पटेल, राज साहू, दयानंद साहू, राजा साहू, नीलेश साहू, निखिल साहू, सचिन सोम, दुष्यंत साहू, हरीश साहू, नागेंद्र बोरझा सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा सहित समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता रही।
आयोजक समिति ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग, युवाओं की मेहनत और सभी की सकारात्मक सहभागिता से पटपर झांकी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक बलौदाबाजार। वरिष्ठ…
पूरी खबर पढ़ें →
शीर्षक (Headline): सोनहत (कोरिया)। गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के घने जंगल से गुजर रहे व्यापारियों के…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत के नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर निजी दुकान का विज्ञापन! खर्च विवरण मिटाने का आरोप, अरेकेल…
पूरी खबर पढ़ें →
*शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सांकरा में पटपर झांकी की धूम, उमड़ा जनसैलाब आंधी-तूफान और बारिश की संभावना के बीच भी हजारों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसांकरा में पटपर झांकी की धूम, उमड़ा जनसैलाब आंधी-तूफान और बारिश की संभावना के बीच भी हजारों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।